Makar Sankranti 2026 Rashifal: हिंदू धर्म के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में मकर संक्रांति का पर्व बेहद खास माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,14 जनवरी 2026 को सूर्य देव धनु राशि से निकलकर अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में सूर्य के आने से कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है। ऐसे में सूर्य और शनि का ये विशेष संयोग कुछ राशि के जातकों को किस्मत का साथ दिला सकता है। करियर, धन और मान-सम्मान में जबरदस्त लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
बता दें कि मकर संक्रांति से ही सूर्य उत्तरायण होते हैं, जिसे देवताओं का दिन माना जाता है। ऐसे में जब सूर्य मकर राशि में आते हैं, तो यह अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है। इस गोचर के प्रभाव के साथ ही खरमास समाप्त हो जाते हैं और शुभ और मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं।
कब है मकर संक्रांति 2026? (Kab Hai Makar Sankranti 2026)
वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2026 बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
इन राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि में ग्रहों के राजा सूर्य दसवें भाव में रहने वाले हैं। सूर्य के कर्म भाव में होने से इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके अलावा पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। ट्रेड से जुड़े जातकों को काफी अच्छे लाभ मिल सकते हैं। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
मकर संक्रांति आपके भाग्य भाव को सक्रिय करेगी। सूर्य इस राशि के नौवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। भाई-बहन से लेकर माता-पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है। पैतृक संपत्ति के माध्यम से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। ऐसे में कई धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर चला आ रहा विवाद भी सुलक्ष सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति काफी खास हो सकती है। आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में सूर्य गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को धीरे-धीरे हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा कोई कानूनी, कोर्ट-कचहरी पर मामला चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। भविष्य के लिए बचत करने में कामयाब हो सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
सूर्य आपकी ही राशि के लग्न भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा राजनीति या प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत में सुधार होगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मकर संक्रांति पर करें विशेष उपाय
संक्रांति के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदी में स्नान करें। इसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य करें। इसके लिए एक तांबे के लोटे से जल, सिंदूर और लाल फूल डालकर अर्पित करें। खिचड़ी के दिन गुड़, तिल, कंबल और खिचड़ी का दान करना करें। ऐसा करने से सूर्य देव के साथ शनि देव भी प्रसन्न होंगे।
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
