Makar Sankranti 2026 Date and Time : हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन दान और स्नान करने का विशेष महत्व होता है। वहीं इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मतलब वह अपने पुत्र शनि के घर में प्रवेश करते हैं। इस सूर्य की चाल को संक्रांति कहते हैं और सूर्य के उत्तर की ओर जाने को उत्तरायण माना जाता है, जिसे देवताओं का दिन कहा गया है। वहीं आपको बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में इसे अलग-अलग नामों से मनाया जाता है – जैसे बिहार और उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति या खिचड़ी पर्व, पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी, तमिलनाडु में पोंगल, और असम में माघ बिहू या भोगाली बिहू। आपको बता दें कि हर साल मकर संक्रांंति का पर्व 14 जनवरी को मनाई जाएगी। आइए जानते मकर संक्रांति पर स्‍नान और दान का मूहूर्त कब से कब तक है। साथ ही जानते हैं इस दिन दान पुण्‍य करने का क्‍या महत्‍व है।

मकर संक्रांति 2026 तिथि ( Makar Sankranti Kab hai)

मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी। यह हमेशा सूर्य के गोचर पर निर्भर होता है। मतलब संक्रांति उसी दिन मनाई जाती है जिस दिन सूर्योदय के बाद सूर्य का गोचर होता है। पंचांग के मुताबिक सूर्य देव 14 जनवरी 2026, बुधवार की दोपहर 3 बजकर 13 मिनट गोचर करेंगे। इसलिए मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा।

मकर संक्रांति दान- स्नान का शुभ मुहूर्त

ज्योतिष पंचांग के मुताबिक 14 जनवरी को संक्रांति का समय दोपहर 15:13 बजे का रहेगा। वहीं मकर संक्रान्ति 2026 का पुण्य काल 15:13 बजे से 17:45 बजे के बीच का रहेगा। इसकी अवधि 02 घंटे 32 मिनट की रहेगी। 2026 में मकर संक्रांति का महा पुण्य काल 15:13 से 16:58 के बीच का रहेगा। इसकी अवधि 01 घंटा 45 मिनट की होगी।

मकर संक्रांति का महत्व

इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना और सूर्य देव को जल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। साथ ही, तिल, गुड़, खिचड़ी, गर्म कपड़े, कंबल और अन्न दान का विशेष महत्व है। इस दिन दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही जिन लोगों की कुंडली में सूर्य दोष है, उन लोगों को सूर्य देव की पूजा करने से सूर्य दोष से मुक्ति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026