Makar Sankranti 2025: देश में मकर संक्रांति का त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसे देवी-देवताओं को अर्पित करना शुभ माना जाता है। यह परंपरा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि इसे करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है। ऐसे में आइए जानते हैं, मकर संक्रांति पर किन देवी-देवताओं को खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए।
सूर्यदेव को खिचड़ी का भोग
सूर्यदेव को हिंदू धर्म में प्रत्यक्ष देवता माना गया है। वे सौर मंडल के स्वामी हैं और उनकी कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव को खिचड़ी का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और परेशानियां दूर होती हैं। खासतौर पर अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है तो उनके लिए यह उपाय बहुत फायदेमंद साबित सकता है।
शनिदेव को खिचड़ी का भोग
शनिदेव को न्याय और कर्मों का देवता कहा जाता है। वे इंसान के अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन शनिदेव को खिचड़ी का भोग लगाने से जीवन में आने वाली परेशानी दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही आर्थिक परेशानियां कम होती हैं और जीवन में स्थिरता आती है।
भगवान विष्णु को खिचड़ी का भोग
भगवान विष्णु को खिचड़ी बेहद प्रिय मानी जाती है। ऐसे में मकर संक्रांति पर उन्हें खिचड़ी अर्पित करने से उनका आशीर्वाद मिलता है और जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु को खिचड़ी का भोग लगाने से गुरुदोष का असर कम होता है, साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।