Makar Sankranti 2025 Date and Time : शास्त्रों में मकर संक्रांति के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन दान और स्नान करने का विशेष महत्व होता है। वहीं इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मतलब वह अपने पुत्र शनि के घर में प्रवेश करते हैं। इस दिन से सूर्य उत्‍तरायण हो जाते हैं। आपको बता दें कि हर साल मकर संक्रांंति का पर्व 14 जनवरी के दिन मनाई जाती है। आइए जानते मकर संक्रांति पर स्‍नान और दान का मूहूर्त कब से कब तक है। साथ ही जानते हैं इस दिन दान पुण्‍य करने का क्‍या महत्‍व है।

मकर संक्रांति तिथि 2025 (Makar Sankranti Kab Hai 2025)

ज्योतिष पंचांग के अनुसार इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी। वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस दिन सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti Shubh MUhurat 2025)

पंचांग के मुताबिक पुण्यकाल सुबह 8 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा, जिसमें स्नान-दान कर सकते हैं। महापुण्य काल सुबह 8 बजकर 56 मिनट से 9 बजकर 28 मिनट तक का है। इस दौरान अमृत काल भी है, जो इसे और भी शुभ बनाता है। वहीं ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 28 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। यह समय भी पूजा-पाठ और ध्यान के लिए उत्तम माना जाता है।

मकर संक्रांति का महत्व

मकर संक्रांति के दिन दान- स्नान का विशेष महत्व होता है और इस दिन अन्न, कम्बल, घी, वस्त्र, चावल, दाल, सब्जी, नमक और खिचड़ी का दान करना सर्वोत्तम माना जाता है। इस दिन दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही इस दिन जो व्यक्ति भगवान सूर्य की अराधना करता है उसे मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। साथ ही उसे आरोग्यता की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025