Makar sankranti 2025: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को देशभर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के साथ-साथ दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसे कई स्थानों में खिचड़ी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन सूर्य उत्तरायण में होते हैं। हर साल मकर संक्रांति की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती हैं। जानें इस साल कब मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व…
मकर संक्रांति 2025 कब? (Makar Sankranti 2025 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2025, मंगलवार को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा।
मकर संक्रांति 2025 पुण्य काल (Makar Sankranti 2025 Muhurat)
मकर संक्रांति पुण्य काल – सुबह 09:03 से शाम 05:46 तक
अवधि – 08 घंटे 42 मिनट
मकर संक्रांति महा पुण्य काल – सुबह 09:03 से 10:48 तक
अवधि – 01 घंटा 45 मिनट
मकर संक्रांति पर स्नान व दान के अन्य मुहूर्त (Makar Sankranti 2025 Snan Daan Muhurat)
अभिजित मुहूर्त- 12:09 पी एम से 12:51 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:15 पी एम से 02:57 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:43 पी एम से 06:10 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 05:46 पी एम से 07:07 पी एम
अमृत काल- 07:55 ए एम से 09:29 ए एम
मकर संक्रांति पर राहुकाल का समय
14 जनवरी 2025 को राहुकाल का समय दोपहर 03 बजकर 08 मिनट से दोपहर 04 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
मकर संक्रांति का महत्व (Makar Sankranti 2025 Significance)
जब सूर्य धनु राशि में होते हैं, तो खरमास आरंभ हो जाते हैं। इस दौरान मांगलिक और शुभ कामों को करने की मनाही होती है। लेकिन सूर्य के मकर राशि में जाते ही शादी-विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य एक बार फिर से आरंभ हो जाते हैं। इसके साथ ही इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के साथ दान करने से कई गुना अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन तिल, चावल, दाल, खिचड़ी आदि का दान करना शुभ माना जाता है।
ग्रहों के राजकुमार बुध माह में करीब दो बार राशि परिवर्तन करते हैं और जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर जरूर पड़ता है। ऐसे ही बुध जनवरी माह के अंत में शनि की राशि मकर में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के इस राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। जानें किन राशियों की चमक सकती है किस्मत
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।