Makar Sankranti 2025 Date, Shubh Muhurat Snan Daan  Ka Samay Kab Ka Hai: देशभर में आज मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बता दें कि आज  सूर्य सुबह 08 बजकर 41 मिनट पर अपने पुत्र शनि ग्रह की मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसलिए मकर संक्रांति का पर्व आज मनाया जा रहा है। आज के दिन काफी शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। सालों बाद इस शुभ योगों में स्नान आदि करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति हो सकती है। आज पुष्य नक्षत्र के साथ अर्धकेंद्र, नवपंचम जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। मंगलवार के दिन होने के कारण इसका अधिक शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान करने के साथ-साथ दान करना पुण्यकारी माना जाता है। इसके साथ ही सूर्य देव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त, स्नान-दान का समय से लेकर सूर्यदेव की पूजा विधि तक…

मकर संक्रांति 2025 तिथि? (Makar Sankranti 2025 Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2025, मंगलवार को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा।

मकर संक्रांति 2025 पुण्य काल (Makar Sankranti 2025 Muhurat)

मकर संक्रांति पुण्य काल – सुबह 09:03 से शाम 05:46 तक
अवधि – 08 घंटे 42 मिनट

मकर संक्रांति महा पुण्य काल – सुबह 09:03 से 10:48 तक
अवधि – 01 घंटा 45 मिनट

मकर संक्रांति पर स्नान व दान के अन्य मुहूर्त (Makar Sankranti 2025 Snan Daan Muhurat)

अभिजीत मुहूर्त- 12:09 पी एम से 12:51 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:15 पी एम से 02:57 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:43 पी एम से 06:10 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 05:46 पी एम से 07:07 पी एम
अमृत काल- 07:55 ए एम से 09:29 ए एम

मकर संक्रांति पर राहुकाल का समय

14 जनवरी 2025 को राहुकाल का समय दोपहर 03 बजकर 08 मिनट से दोपहर 04 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

मकर संक्रांति पर ऐसे करें सूर्यदेव पूजा

आज सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। अगर आप गंगा या फिर अन्य पवित्र नदी में स्नान करें। अगर आप नहीं जा सकते हैं, तो  घर पर ही नहाने वाले पानी में गंगाजल और तिल डालकर नहा लें। नहाने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर लें। अब एक तांबे के लोटे में जल, सिंदूर, लाल फूल, अक्षत डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय ‘ऊँ सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद घी का दीपक और धूप दिखाकर आरती करें। इसके साथ ही सूर्य चालीसा, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। अंत में भास्कर देव से सुख-समृद्धि, उज्जवल भविष्य की कामना करें।

गंगा स्नान नहीं जा पा रहे हैं, तो घर पर ऐसे करें

ज्योतिषों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन नदी में स्नान करने के साथ दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। अगर आप किसी कारणवश पवित्र नदी में स्नान करने के लिए नदी जा पा रहे हैं, तो घर में ही इस विधि से स्नान करके पुण्य पा सकते हैं। घर में स्नान के लिए नहाने वाले पानी में थोड़ा सा गंगाजल और तिल डाल लें। इसके बाद जल को हाथ से छुटे हुए सात बार गंगा-गंगा (सप्त मोक्षदायिनी) कहें। इसके बाद इससे स्नान कर लें। कहा जाता है कि इस तरह स्नान करने से गंगा स्नान के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।

मकर संक्रांति पर राशि अनुसार इन चीजों का करें दान

मेष राशि: गुड़
वृषभ राशि: शक्कर
मिथुन राशि: सिंघाड़ा, नारियल
कर्क राशि: दूध और चावल
सिंह राशि: अनार
कन्या राशि: हरे फल
तुला राशि: चावल, खट्टे फल
वृश्चिक राशि: दूध और गुड़
धनु राशि: चना दाल, गुड़
मकर राशि: मूंगफली
कुम्भ राशि: शक्कर, उड़द दाल
मीन राशि: बेसन की मिठाई

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही फरवरी माह में कुंभ राशि में शनि और बुध की युति होने वाली है, जिससे इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।