Makar sankranti 2024: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान दान का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में इसे संक्रांति कहा जाता है। बता दें कि 15 जनवरी 2024 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के मकर राशि राशि में प्रवेश करने से मकर संक्रांति कहा जाता है। इस साल की मकर संक्रांति काफी खास है, क्योंकि इस साल 77 सालों बाद रवि के साथ वरियान योग बन रहा है। इसके साथ ही 5 साल के बाद सोमवार पड़ रहा है। मकर संक्रांति के दिन ऐसा योग बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति किन राशियों के लिए होगा लाभकारी…

हिंदू पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति पर वरीयान योग 14 जनवरी को रात 2 बजकर 40 मिनट से लेकर 15 जनवरी की रात 11 बजकर 10 मिनट तक है। इसके साथ ही सुबह 10 बजकर 22 मिनट से लेकर 15 जनवरी को सुबह 07 बजकर 15 मिनट रवि योग है। इसके साथ ही शाम 06 बजकर 27 मिनट से वणिज करण भी लग रहा है। इसके साथ ही शुक्र अपनी उच्च राशि में विराजमान रहेंगे और कुंभ अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ और गुरु अपनी स्वराशि मेष राशि में विराजमान है।

मेष राशि

मकर संक्रांति मेष राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है, क्योंकि सूर्य दशम भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ मिलेगा। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। आपके काम को देखते हुए पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही एनई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विदेश में नौकरी करने का भी सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। विदेश में चल रहे बिजनेस में भी लाभ मिलने के प्रबल योग दिख रहे हैं। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भी अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। रिश्ते में भी मिठास बनी रहेगी।

सिंह राशि

सूर्य की राशि होने के कारण मकर संक्रांति पर सिंह राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो अपार सफलता के साथ आपकी प्रशंसा होगी। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। उच्च शिक्षा की इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार है। सट्टेबाजी के द्वारा खूब पैसा कमा सकते हैँ। इसके साथ ही बिजनेस में कोई बड़ी डील या प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है। रिश्ते की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।

मीन राशि

गुरु की राशि मकर राशि के लिए भी मकर संक्रांति काफी लाभकारी सिद्ध होगा। इसके चलते आपको आपकी मेहनत और लगन का फल मिलगा। शानदार करियर की शुरुआत हो सकती है। इसके साथ ही पदोन्नति के भी प्रबल योग बन रहे हैं। बिजनेस की बात करें, तो पैसों के संबंध में खूब लाभ मिलेगा। अच्छा वित्तीय लाभ मिलगा। इसके साथ ही आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024