Makar Sankranti 2024 Date, Puja Muhurat Kab Hai: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। बता दें कि जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस दिन स्नान दान के साथ भगवान सूर्य की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और धन-संपदा की प्राप्ति होती है। आमतौर पर हर साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता था। लेकिन कुछ सालों से सूर्य के मकर राशि में 15 जनवरी को प्रवेश करने से हर किसी के बीच असमंजस की स्थिति है कि आखिर किस दिन मकर संक्रांति मनाना उचित होगा। आइए जानते हैं मकर संक्रांति की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, मनाने का कारण और महत्व।
Makar Sankranti 2024 Date, Puja Vidhi, Muhurat LIVE
कब है मकर संक्रांति 2024?
हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 15 जनवरी को सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा।
15 जनवरी को पुण्य काल सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही महा पुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजे तक है। इसके साथ मकर संक्रांति का क्षण दोपहर 02 बजकर 55 मिनट तक है।
क्यों मनाते हैं मकर संक्रांति 2024?
पौराणिक मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनि से मिलने उनके घर जाते हैं। जहां पर वह पूरे एक माह तक रहते हैं। बता दें कि मकर के साथ-साथ कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनिदेव से मिलते हैं।
दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार, पृथ्वी लोक असुरों के आतंक से परेशान हो गया था। ऐसे में भगवान विष्णु ने सभी असुरों का संहार करके उनके सिरों को काटकर मंदरा नामक पर्वत में गाड़ दिया था। इसी के कारण मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।
मकर संक्रांति 2024 महत्व
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इसके साथ ही इस दिन से खरमास समाप्त हो जाते हैं और मांगलिक और शुभ काम एक बार फिर से शुरू हो जाते हैं। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के साथ-साथ दान करना लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी, चावल आदि का दान करना लाभकारी माना जाता है। इस दिन इन चीजों को दान करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। मकर संक्रांति के दिन पोंगल, उत्तरायण, माघ बिहु जैसे कई नामों से जाना जाता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।