Makar Sankranti 2024 Date, मकर संक्रांति: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते हैं। इसके साथ ही सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। वहीं इस दिन दान, स्नान का भी विधान है। इस दिन गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही तिल, गुड़, खिचड़ी और वस्त्रों का दान करना चाहिए। वहीं मकर संक्रांति देश के अलग अलग कोने में अलग अलग नामों से जाना जाता है। उत्तरायण, पोंगल, मकरविलक्कु, माघ और बिहु। आइए जानते हैं मकर संक्रांंति तिथि और महत्व…

मकर संक्रांति तिथि 2024 (Makar Sankranti 2024 Tithi)

वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन सूर्य देव सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए मकर संक्रांंति का त्योहार 15 जनवरी को ही मनाया जाएगा।

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 2024 (Makar Sankranti 2024 Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार मकर संक्रान्ति पुण्य काल सुबह 06 बजकर 41 से शुरू होकर शाम 06 बजकर 22 तक रहेगा। आपको बता दें कि  पुण्यकाल और महापुण्यकाल में स्नान-दान करना शुभ होता है। 

मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व

मकर संक्रांति के दिन दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से सूर्य दोष से मुक्ति मिलती है। इसलिए सबसे पहले सुबह स्नान करके लोटे में लाल फूल और अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें। सूर्य देव के बीज मंत्र और आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें। इस दिन भीष्म पितामह ने शऱीर का त्याग किया था। ताकि उनको मोक्ष मिल सके। वहीं इस दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को सभी सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

मकर संक्रांति पर इन वस्तुओं का करें दान (Makar Sankranti daan 2024)  

शास्त्रों में मकर संक्रांंति के दिन दान करने का विशेष महत्व बताया है। वहीं मकर संक्रांति पर तिल और तिल से बनी चीजों का दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन काले तिल का दान करने से शनि देव प्रसन्न होत हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। इस दिन नए अन्न, कम्बल, घी, वस्त्र, चावल, दाल, सब्जी, नमक और खिचड़ी का दान करना सर्वोत्तम माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024