मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2022 को पूरे देश में हर्ष के साथ मनाया जाएगा। क्योंकि इसी दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। साथ ही अभी ग्रहों के राजकुमार बुध भी शनि देव के साथ मकर राशि में विराजमान हैं। इसलिए मकर संक्राति पर 3 ग्रहों का संयोग एक साथ होगा। जिसको त्रिग्रही योग भी कहते हैं। ग्रहों के इस विशेष का लाभ कई राशियों को मिलने जा रहा है। जिसमें ऐसी 4 राशियां हैं, जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं वे 4 राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि:  इस राशि के जातकों को सूर्य के गोचर से कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत इस राशि के लोग जनता के बीच अपनी अच्छी छवि बना सकते हैं या इस दौरान उन्हें कोई अच्छा पद मिल सकती है। पिता से संबंधों में सुधार आएगा। इस दौरान आपकी सरकारी नौकरी भी लग सकती है। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं और सूर्य देव के मंगल ग्रह मित्र हैं। इसलिए मंगल राशि के जातकों को सूर्य का गोचर शुभ फलदायी साबित होगा।

सिंह राशि: सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं और गोचर की इस अवधि में वो आपके षष्ठम भाव में होंगे। सूर्य के गोचर की यह अवधि छात्रों के लिए बेहतरीन सिद्ध होगी। सिंह राशि में धन योग भी बन रहा है। खासतौर से सरकारी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मेहनत से ज्यादा उत्तम फल प्राप्त कर सकेंगे। जो जातक जो नौकरी बदलने के इच्छुक हैं, उनके लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। सरकारी नौकरी की इच्छाएं पूरी होने के प्रबल संकेत हैं। जो जातक बिजनेस के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें भी अच्छा मुनाफा मिलेगा।

वृश्चिक राशि: सूर्य देव मकर राशि में गोचर के दौरान आपके साहस-पराक्रम के तृतीय भाव में विराजनाम होंगे। इसलिए वृश्चिक राशि के जातको में भी साहस पराक्रम की वृद्धि इस दौरान हो सकती है। वृश्चिक राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है और वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। पारिवारिक जीवन में आपकी छवि में सुधार होगा, अपने दायित्वों को आप भली- भांति पूरा करेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का विचार इस दौरान आप बना सकते हैं।

धनु राशि: इस गोचर के समय सूर्य आपके द्वितीय भाव में विराजमान होंगे। जिससे आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी राशि में धन योग का निर्माण भी होगा। जिससे आपको अपने आर्थिक जीवन में अच्छा मुनाफा मिलने के योग बनेंगे। इस राशि के जातकों को सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें करियर में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी, सैलरी बढ़ने के प्रबल योग हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022