मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2022 को पूरे देश में हर्ष के साथ मनाया जाएगा। क्योंकि इसी दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। साथ ही अभी शनि देव भी मकर राशि में ही विराजमान हैं। आपको बता दें कि यह दुर्लभ संयोग अब 29 साल के अंतराल के बाद 14 जनवरी 2022 को पड़ रहा है। यह योग इससे पहले 1993 में जब शनि और सूर्य एक साथ मकर राशि में विराजमान थे। तब पड़ा था। यह दुर्लभ संयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिनके प्रमोशन और सरकारी नौकरी के प्रबल योग हैं।

मिथुन राशि: सूर्य और शनि की युति आपके लिए अनुकूल परिस्थिति पैदा करने वाला सिद्ध हो सकती है।आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इन लोगों को जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। इंक्रीमेंट लग सकता है। साथ ही आप ऑफिस में अपने कार्यों से सभी का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे। वहीं जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस दौरान परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। 

सिंह राशि: सूर्य और शनि की युति से आपको करियर में नई संभावनाएं मिलेंगी और आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों के साथ एक नई भूमिका मिल सकती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव ही हैं। इसलिए आपको स दौरान आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए आपको सराहा जा सकता है। आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आपकी पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी हो सकती है।

धनु राशि: आपको भौतिक लाभ होगा। कुछ अप्रत्याशित धन आपके बैंक खाते में आ सकता है। नौकरी में बदलाव और सैलरी में अच्छी ग्रोथ होने की उम्मीद है। धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं औऱ सूर्य ग्रह और गुरु में मित्रता का भाव है। इसलिए यह युति धनु राशि के जातकों के लिए मनोवांछित फल देने वाला होगा। इसलिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए ये अवधि विशेष रूप से अच्छी रहेगी। नौकरी में बदलाव और सैलरी में अच्छी ग्रोथ होने की उम्मीद है।

मीन राशि: शनि और सूर्य की युति बनने से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। इसलिए इस दौरान आपको राजनीति में कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। क्योंकि सूर्य देव और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव है। साथ ही  आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। इस दौरान आपकी कोई मनोवांछित इच्छा पूरी होने के योग बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022