वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य मकर संक्रांति को शनि की स्वराशि मकर राशि में गोचर कर गए हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि और सूर्य में शत्रुता का भाव है। इसलिए यह राशि परिवर्तन ज्योतिष के दृष्टिकोण से खास है। साथ ही इस युति का कुछ राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ सकता है और कुछ पर अशुभ प्रभाव भी पड़ सकता है।

आपको बता दें कि यह दुर्लभ संयोग अब 29 साल के अंतराल के बाद 14 जनवरी 2022 को पड़ा है। यह योग इससे पहले 1993 में जब शनि और सूर्य एक साथ मकर राशि में विराजमान थे। तब पड़ा था। शनि और सूर्य युति 13 फरवरी तक बनी रहेगी। वहीं इस दुर्लभ संयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं यह युति सभी राशियों के लिए कैसी रहेगी…

मेष राशि: इस राशि के जातकों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। इसलिए काम पर फोकस करें। वहीं जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र भी करेंगे।

वृष राशि: 13 फरवरी तक का समय आपको पारिवारिक रूप से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत को लेकर खास सावधानी रखनी होगी। इस समय आपको खांसी, जुकाम आदि हो सकता है। इसलिए ठंडी चीजों से परहेज रखें।

मिथुन राशि: सूर्य और शनि की युति आपके लिए अनुकूल परिस्थिति पैदा करने वाला सिद्ध हो सकती है।आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इन लोगों को जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। इंक्रीमेंट लग सकता है।

कर्क राशि: इस दौरान आपको जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रह और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। इसलिए आप इस दौरान कोई नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। जिसमें आपको भविष्य में फायदा हो सकता है।

सिंह राशि: सूर्य और शनि की युति से आपको करियर में नई संभावनाएं मिलेंगी और आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों के साथ एक नई भूमिका मिल सकती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव ही हैं। इसलिए आपको स दौरान आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए आपको सराहा जा सकता है।

कन्या राशि: 13 फरवरी तक आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। कन्या राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार शनि और सूर्य की बुध ग्रह से मित्रता भाव है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन भी हो सकता है।

तुला राशि : इस दौरान आपका कार्यस्थल या करियर में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। अचानक परेशानी बढ़ सकती है। सफलता के नए अवसर मिलेंगे। तुला राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है और शनि देव की शुक्र ग्रह से मित्रता का भाव है। इसलिए यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि: इस दौरान आपके माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। साथ की आपको पेट संबंधित रोग परेशान कर सकते है। इसलिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आपकी राशि के स्वामी मंगल देवता है और ज्योतिष अनुसार शनि देव की मंगल देवता से शत्रुता का भाव है। इसलिए इस दौरान आपको बिजनेस में भी कम मुनाफा मिलने के संकेत हैं।

धनु राशि: आपको भौतिक लाभ होगा। कुछ अप्रत्याशित धन आपके बैंक खाते में आ सकता है। नौकरी में बदलाव और सैलरी में अच्छी ग्रोथ होने की उम्मीद है। धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं औऱ सूर्य ग्रह और गुरु में मित्रता का भाव है। इसलिए यह युति धनु राशि के जातकों के लिए मनोवांछित फल देने वाला होगा।

मकर राशि:  इस राशि वालों को कड़ी मेहनत पर धन लाभ होगा। मतलब व्यापार और कार्यक्षेत्र में आप मेहनत तो बहुत करेंगे, लेकिन मुनाफा कम ही होगा। जीवनसाथी की सेहत काफी बिगड़ सकती है। जिसका आपको ध्यान रखना होगा। नए रिलेशन बनाने से बचें। खर्चे बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि: आर्थिक मामले में नुकसान के योग बने हुए हैं। व्यापार या कार्यक्षेत्र में दुश्मन परेशान कर सकते हैं। लेकिन आप अपने बुद्धि चातुर्य से दुश्मनों पर विजय पाएंगे। कुंभ राशि पर शनि देव का ही आधिपत्य है। इसलिए शनि देव आपको इस दौरान मेहनती और कर्मठ भी बनाएंगे। 

मीन राशि: शनि और सूर्य की युति बनने से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। इसलिए इस दौरान आपको राजनीति में कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। क्योंकि सूर्य देव और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022