मकर संक्रांति का पर्व पूरे भारत मे धूमधाम से मनाया जाता है। इस पार मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। क्योंकि इसी दिन सूर्य मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। साथ ही मान्यता है इसी दिन सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन भी होते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इसी दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि देव से मिलने उनके घर गए थे और फिर सूर्य देव का शनि देव ने काले तिल भेंट करके स्वागत किया था और सूर्य भगवान ने शनि देव को आशीर्वाद दिया था। इसीलिए इस दिन शनि देव की पूजा करना भी शुभ फलदायी होता है।
सूर्य देव अपने पुत्र शनि के जाते हैं घर
सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति होती है। साथ ही इसी दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। आपको बता दें कि मकर राशि के पर शनि देव का आधिपत्य है। शास्त्रों के अनुसार मान्यता है कि सूर्य देव पुत्र शनि देव से उनके घर आज ही के दिन मिलते हैं और वहां वे लगभग एक माह तक रहते हैं। सूर्य ग्रह के तेज के सामने शनि देव की चमक फीकी हो जाती है।
शनि देव ने काले तिल से किया था पिता का स्वागत:
शास्त्रों के अनुसार, जब सूर्य ग्रह पहली बार शनि देव के घर आए थे, तब उन्होंने अपने पिता का स्वागत काले तिल से किया था। इससे सूर्य देव प्रसन्न हुए थे। तब उन्होंने आशीर्वाद दिया था कि उनका घर धन धान्य से भरा रहेगा।
शनि दोष मुक्ति के लिए करें ये उपाय:
मकर संक्रांति को स्नान के बाद जल में काले तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें। उसके बाद शनि देव की पूजा करें। उनको भी पूजा में काले तिल अर्पित करें। पूजा के बाद गरीब, जरूरतमंद लोगों को सरसों का तेल, काला तिल, तिल के लड्डू, गरम वस्त्र आदि दान करें। इससे शनि देव प्रसन्न होंगे और आपको आशीर्वाद प्रदान करेंगे। मकर संक्रांति के दिन चावल के दान का भी विशेष महत्व है।
अमला और उभयचर योग का हो रहा है निर्माण:
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य से द्वितीय और द्वादश भाव में गुरु एवं शुक्र ग्रह के रहने से उभयचर योग और चंद्रमा से दशम भाव में गुरु जैसे शुभ ग्रह के रहने से अमला योग का निर्माण हो रहा है। यह दोनों योग श्रद्धालुओं के लिए शुभ हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
