Makar Rashifal 2025: मकर राशि के जातकों के लिए नया साल 2025 औसतम रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति के हिसाब से इस राशि के जातकों के जीवन में समय-समय पर कोई न कोई बदलाव आता रहेगा। मकर राशि में देवताओं के गुरु बृहस्पति की स्थिति की बात करें, तो वह इस साल छठे और सातवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। आमदनी के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने वाला है। बिजनेस और करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने वाला है। विवाहित जोड़ों के लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। संतान प्राप्ति का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही न्यायाधीश शनि की स्थिति की बात करें, तो साल 2025 में वह दूसरे और तीसरे भाव में रहने वाले हैं। शनि का इन भावों में रहने से मकर राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। नौकरी बिजनेस में अपार सफलता हासिल हो सकती है। धन आगमन के कई रास्ते खुलेंगे। ऐसे में आपका बैंक बैलेंस बढ़ेंगा। वहीं राहु दूसरे और केतु आठवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में थोड़ी सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन या यात्रा करते समय थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मकर राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा नया साल 2025…
मकर राशि के जातकों की नए साल में आर्थिक स्थिति की बात करें, तो काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि के जातक अच्छी मात्रा में धन कमाने में सफल हो सकते हैं। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस, नौकरी के माध्यम से भी काफी पैसा कमा सकते हैं। लेकिन साल के मध्य में थोड़ा सा धन के मामले में परेशानी हो सकती है। इसलिए थोड़ा सा संभलकर रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार का धन कमाने के लिए शॉर्टकट का रास्ता बिल्कुल भी न चुनें। इससे आपको हानि ही हो सकती है। सट्टेबाजी, ऑनलाइन गेमिंग से दूर ही रहे हैं, तो आपके लिए बेहतर हो सकता है। घर खरीदने या फिर बेचने का सपना पूरा हो सकता है। निवेश कर रहे हैं, तो थोड़ा सोच-समझकर ही करें। पैतृक संपत्ति से भी काफी पैसा कमा सकते हैं।
मकर राशि के जातकों के करियर की बात करें, तो नए साल 2025 में काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में आप अपने काम से एक अच्छी छाप छोड़ने में कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही साल के शुरुआती महीनों में आपका करियर चमक सकता है। एक से बढ़कर एक नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही प्रमोशन के साथ-साथ इनकम बढ़ने के कई रास्ते खुल सकते हैं। मेडिकल, वकालत और टीचिंग से जुड़े क्षेत्रों से आपको काफी लाभ मिलने वाला है।
बिजनेस के क्षेत्र की बात करें, तो नय़ा साल 2025 आपके लिए लकी साबित हो सकता है। लेकिन बेकार में गुस्सा करने से बचें। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो गुस्से को थोड़ा कंट्रोल रखें। गुस्से के कारण आपको धन हानि हो सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार का निर्णय शांत दिमाग से लें, तो बेहतर होगा।
स्वास्थ्य की बात करें, तो नए साल में मिला-जुला परिणाम लेकर आने वाला है। साल की शुरुआत में तो आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। लेकिन लाइफस्टाइल का पूरा ध्यान रखें। इसके साथ ही किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। ऐसे में छोटी मोटी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए तनाव से बचने के लिए योग, मेडिटेशन आदि करना आरंभ कर दें।
साल 2025 में शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कई राशियों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। लेकिन इन तीन राशियों में शनि लोहे के पाये से प्रवेश करेंगे। लेकिन इनको भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जानिए इसमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
तुला राशिफल 2025 | वृश्चिक राशिफल 2025 |
धनु राशिफल 2025 | मकर राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।