Capricorn Finance Horoscope 2022: मकर राशि के जातक साल 2022 में स्वयं को आर्थिक तौर पर सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। हालांकि इस वर्ष आपके खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन आय में भी निरंतरता रहने की संभावना है, जिससे आय-व्यय के बीच संतुलन बना रह सकता है। बेहतर होगा कि पैसों को फिजूल की चीजों में खर्च करने के बदले कहीं निवेश करें। ऐसा करना आपको ज्यादा फायदा दे सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में आप आय के नए स्रोत ढूंढने में सफल होंगे।

इस वर्ष की शुरुआत में आपके लिए अचानक से ज़मीन, भवन या कोई चल संपत्ति अर्जित करने के भी संकेत मिल रहे हैं। परिवार के किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए आप धन ख़र्च कर सकते हैं। जनवरी, मई और अगस्त महीनों में आपको अपनी आर्थिक स्थिति थोड़ी ख़राब होती नज़र आ सकती है। ऐसे में आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर उचित प्रबंधन करने की ज़रूरत पड़ सकती है।

हालांकि, इसके बाद स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है क्योंकि आपकी राशि के चौथे भाव में राहु की स्थिति आपके लिए आमदनी के कई रास्ते खोल सकती है, जिससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि हो सकती है।

इसके अलावा अप्रैल से सितंबर माह तक और नवंबर माह के बाद से आपको पूरे समय कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इसी के साथ इस वर्ष के अंत में यानी दिसंबर के महीने में आपको आर्थिक मामलों में मदद मिल सकती है। साल की शुरुआत में आपकी इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। सुख साधनों की बढ़ोतरी होगी।

आप किसी सुविधा का आनंद उठा सकते हैं। विद्यार्थियों की बात करें तो उन्हें इस समय पढ़ाई में मजा आएगा और वह आगे बढ़ेंगे। उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती, लेकिन आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। भोजन मों नियमितता बनाए रखना पके लिए फायदेमंद रहेगा। यात्रा करने के लिए महीने का दूसरा और तीसरा सप्ताह उत्तम रहेगा।

यह भी पढ़ें: मकर राशि करियर राशिफल 2022, मकर राशि लव राशिफल 2022, मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022