Mahashivratri 2025 Shash Rajyog Malavya Rajyog: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि के दिन साधक भगवान शिव की विधिवत पूजा करने का साथ जलाभिषेक करते है जिससे जातकों को हर एक कष्ट से निजात मिल जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल की महाशिवरात्रि काफी खास होने वाली है, क्योंकि मीन राशि में बुध, सूर्य और शनि की युति से त्रिग्रही, शश और बुधादित्य योग बन रहा है। इसके साथ ही मीन राशि में मालव्य और शुक्र-राहु की युति हो रही है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं लकी राशियों के बारे में…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का दिन काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। शिव जी की कृपा से आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। नई नौकरी के भी कई अवसर मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि काफी खास होने वाली है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। पिता, माता, गुरु और मेंटर का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सकते हैं। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इसमें अब गिरावट देखने को मिल सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही पैसों की तंगी से निजात मिलेगी। प्रेमी जातक अपने प्रेम और भावनाओं को अपने पार्टनर से कहने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही माता-पिता को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि काफी खास होने वाली है, क्योंकि इस राशि के लग्न भाव में ही बुध, शनि और सूर्य की युति हो रही है, जिससे त्रिग्रही, बुधादित्य के साथ शश राजयोग बन रहा है। इसके साथ ही मालव्य राजयोग दूसरे भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शिव की कृपा से नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता हासिल हो सकती है। किसी को दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। नौकरी में चली आ रही समस्याएं या फिर सहकर्मियों के साथ चल रही अनबन अब समाप्त हो सकती है। जीवन में सुख-शांति का अनुभव हो सकता है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कारगर साबित हो सकती है।

धन के दाता शुक्र उदित होते ही पंच महापुरुष राजयोग में से एक मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। शुक्र के इस राजयोग का निर्माण करने से 12 राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।