Mahashivratri 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। यह दिन खासतौर पर भगवान शिव को समर्पित होता है। महाशिवरात्रि का महत्व इतना बड़ा है कि इस दिन भगवान शिव पृथ्वी पर मौजूद हर शिवलिंग में विराजमान होते हैं, इसलिए इस दिन की पूजा से कई गुना ज्यादा फल मिलता है। ज्योतिष की मानें तो अगर आप भी इस दिन भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस दिन कुछ शुभ चीजों को खरीदकर जरूर घर लाएं। ऐसा कहा जाता है कि इन चीजों को घर लाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही आपके जीवन से सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन कौन-सी चीजों को घर लाना बेहद शुभ माना जाता है।
पारद शिवलिंग
महाशिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस शिवलिंग को घर में रखने से वास्तु दोष, कालसर्प दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इससे घर में सुख-शांति भी बनी रहती है और भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है।
रुद्राक्ष
रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में रुद्राक्ष होता है वहां भोलेनाथ की कृपा बरसती है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन खरीदकर घर जरूर लाएं। इसे घर में रखने से रोग, दुख और दोष दूर होते हैं। इसके साथ ही रुद्राक्ष से भगवान शिव की कृपा बरसती है और जीवन में सुख-संपत्ति बढ़ती है।
तांबे का कलश
तांबे का कलश खरीदकर घर लाना भी महाशिवरात्रि के दिन शुभ होता है। इससे घर में मिठास और खुशहाली आती है। खासतौर पर शिवलिंग पर तांबे के कलश से जल अर्पित करना बहुत लाभकारी होता है।
शिव परिवार की तस्वीर
महाशिवरात्रि पर शिव परिवार की तस्वीर घर लाने से परिवार में खुशहाली और प्यार बढ़ता है। इस तस्वीर में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, नंदी और वासुकी का चित्र होना चाहिए। शिव परिवार की तस्वीर घर में रखने से उनकी कृपा परिवार पर बनी रहती है।
वाहन और चांदी
महाशिवरात्रि को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, यानी इस दिन कोई भी नया काम बिना डर के किया जा सकता है। अगर आप नया वाहन या चांदी का कोई सामान खरीद सकते हैं, तो ये भी इस दिन बहुत शुभ होता है। इससे घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
