Maha Shivratri 2022, Shiv Ji Puja Vidhi: महाशिवरात्रि का पर्व हर साल पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है और सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी- लंबी लाइने लग जातीं हैं। साथ ही लोग भिन्न- भिन्न चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और भोलेनाथ का आशीर्वाद पाते हैं। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च यानि कि मंगलवार को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं भगवान शिव को प्रसन्न करने कि लिए उन्हें क्या अर्पित करें, जिससे सदा आपके ऊपर उनकी कृपा बनी रहे…

कच्चा दूध करें अर्पण:

इस दिन भोले बाबा को दूध अर्पित करना विशेष फलदायी बताया गया है। विष्णु पुराण के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जब शिवजी ने सारा विष अपने कंठ में ग्रहण कर लिया था तब देवताओं ने उनका दूध से अभिषक किया था जिससे शिवजी पर विष का असर कम हो गया था और तब से ही शिवलिंग पर दूध चढ़ाना शुरू हुआ। मान्यता है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।

चंदन का तिलक लगाएं:

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए। चंदन को बेहद ही पवित्र माना जाता है और शिव शंकर को ये अति प्रिय है। साथ ही भोलेनाथ को चंदन लगाकर अपने भी माथे पर चंदन लगाना चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से समाज में यश और मान- सम्मान की प्राप्ति होती है।

भोलेनाथ को लगाएं इत्र और हल्दी:

भगवान शिव को हल्दी भी जरूर अर्पित करनी चाहिए। साथ ही भगवान शिव इत्र से भी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। मान्यता है। मान्यता है भोलेनाथ तो इत्र अर्पित करने से व्यक्ति को धर्म की प्राप्ति होती है और उसका झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ता है।

भोलेनाथ पर चढ़ाएं धतूरा और बेलपत्र:

भगवान शिव की पूजा में धतूरे और बेल पत्र का प्रयोग भी जरूर किया जाता है। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि पर इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से सभी मुरादें पूरी होती हैं और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

केसर और चीनी अर्पित करें:

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चीनी भी अर्पित की जाती है। कहा जाता है कि इससे आपके जीवन में कभी यश, वैभव और कीर्ति की कमी नहीं होगी। साथ ही  इस दिन लाल केसर से शिव जी का तिलक करने से मांगलिक दोष समाप्त होता है। दांपत्य जीवन सुखमय होता है। विवाह में आने वाली अड़चने दूर होती हैं। मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है और विवाह के योग शीघ्र बनते हैं। (यह भी पढ़ें)- Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर 120 साल बाद बन रहा है 5 ग्रहों का महासंयोग, इन 4 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

शिवलिंग पर तिल और गन्ने का रस चढ़ाएं:

शिवलिंग पर तिल चढ़ाने से व्यक्ति से पापों समेत सभी रोगों का नाथ होता है। साथ ही गन्ने का रस चढ़ाने से पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।

भोलेनाथ पर चावल और गेहूं अर्पित करें:

शिवलिंग पर गेहूं अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से वंश वृद्धि होती है। साथ ही योग्य संतान की प्राप्ति होती है और संतान आज्ञाकारी निकलती है। साथ ही चावल चढ़ाने से धन और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। (यह भी पढ़ें)- Mahashivratri 2022: क्यों मनाया जाता है महाशिवरात्रि का पर्व? जानिए इस दिन से जुड़ीं 3 बड़ीं रोचक घटनाएं