Maha Shivratri Bhajan, Geet, Song, Video, Dj, Mp3, Music, Bhojpuri: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पावन त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद ही खास होता है। इस त्योहार पर जहां एक तरफ लोग भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ रात्रि भर जागरण करके शिव के गीतों पर नाचते गाते हैं। इस दौरान भोजपुरी के गानों की काफी ज्यादा धूम रहती है। जिसमें भक्ति के साथ साथ मस्ती भी देखने को मिलती है। यहां देखें महाशिवरात्रि के पॉपुलर भोजपुरी सॉन्ग…
‘देवघर में नाचे के बा भंगिया पीके’ ये गाना खेसारी लाल यादव ने गाया है। जिसके लिरिक्स आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। इस गाने में खेसारी भोले की भक्ति में नाचते गाते नजर आ रहे हैं।
‘जुखाम नाही धारे बाबा’ ये गीत भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने गाया है। इस गीत में भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया है। ये गीत के लिरिक्स बेहद ही खूबसूरत हैं। जो शिव की भक्ति से आपको सराबोर कर देंगे।
खेसारी लाल यादव का ‘पियली गांजा’ सॉन्ग भी शिवरात्रि के अवसर पर डीजे पर खूब बजाया जाता है। इस गाने में खेसारी झूमते गाते नजर आ रहे हैं। इसके लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं, म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है।
महाशिवरात्रि पर सुनिए रितेश पांडे का भगवान शिव पर गाया गया ये शानदार गीत…
‘भौजी चलल ना जाला’ खेसारी लाल यादव और प्रियंका रॉय ने ये गीत मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं।
खेसारी लाल यादव ने भगवान शिव पर कई गीत गाये हैं। जो काफी फेमस भी हुए देखिए इनके गानों का VIDEO JUKEBOX
‘निक लागे बाबा के भवन’ भोले बाबा पर गाये गये इस गीत में पवन सिंह ने आवाज दी है। लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं।
पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का ‘शिव जागत नाही’ सॉन्ग भी काफी पॉपुलर रहा है। इस गीत में शिव जी को मनाने की कोशिश की जा रही है। गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं।
भोजपुरी के जाने माने अभिनेता और सिंगर मनोज तिवारी द्वारा गाये गये इस शिव गीत को लोगों ने काफी पसंद किया। आप भी देखें…
‘बम बम बोल रहा है काशी’ ये भोजपुरी गीत कल्पना, दिनेश लाल यादव और रजनीश ने मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।
महाशिवरात्रि पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त रात 12:09 ए एम से 01:00 ए एम, फरवरी 22 तक रहेगा। ये निशिता काल मुहूर्त है जिसे भगवान शिव की उत्पत्ति का समय माना जाता है।