Maha Mrityunjaya Mantra Lyrics in Hindi: आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी के अलावा आज शिव जी लिंग के रूप में पहली बार प्रकट हुए थे। इसलिए आज के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से हर दुख-दर्द दूर हो जाता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न चीजों को अर्पित करने के साथ चालीसा, स्तुति विभिन्न मंत्रों से पूजा की जाती है, जिससे वह प्रसन्न होकर हर दुख-दर्द को हर लें। इन्हीं मंत्रों में से एक है महामृत्युंजय मंत्र। शिव पुराण के अनुसार, इस मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है और आयु लंबी होती है आइए जानते हैं महामृत्युंजय मंत्र और इसे किस तरह करना होगा सही…

Mahashivratri 2024 Puja Vidhi, Muhurat Vrat Katha Aarti LIVE

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्व: भुव: भू: ॐ स: जूं हौं ॐ !!

महामृत्युंजय मंत्र करने की सही विधि

महामृत्युंजय मंत्र का जाप हमेशा रुद्राक्ष की माला से ही करना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग में जल, बेलपत्र आदि चढ़ाने के बाद घी का दीपक या धूप जलाएं। इसके बाद एक आसन में बैठ जाएंगे और 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के लाभ

  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति हर तरह की बीमारियों से मुक्ति पा लेता है। भगवान शिव को मृत्यु का देवता कहा जाता है। ऐसे में इस मंत्र का जाप करने से हर रोग से मुक्ति मिल जाती है।
  • जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है।
  • पुत्र प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों को भी लाभ मिलता है और संतान की उन्नति होती है।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से आयु लंबी होने के साथ अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से मांगलिक दोष, नाड़ी दोष, कालसर्प दोष, भूत-प्रेत दोष आदि दोषों से निजात मिल जाती है।
  • जिन जातकों को अपार धन संपत्ति की इच्छा होती है, तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे भगवान अति प्रसन्न होते हैं और कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • इस मंत्र का जाप करने से मान-सम्मान में कमी नहीं आती है। समाज में उच्च स्थान मिलता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।