Maha Shivratri 2024 Date Kab Hai in India: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस तरह साल में कुल 12 शिवरात्रि पड़ती है। लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाली महाशिवरात्रि को माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ है। इस दिन भक्त उपवास रखने के साथ विधिवत रूप से भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस दिन शिव मंदिर में बाबा के दर्शन करने के लिए खूब भीड़ लगी होती है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से व्यक्ति के हर कष्ट दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि की सही तिथि, मुहूर्त…

कब है महाशिवरात्रि 2024?

फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ- 08 मार्च को रात 09 बजकर 57 मिनट पर शुरू
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि का समापन- 9 मार्च को शाम 06 बजकर 17 मिनट तक
तिथि- 8 मार्च 2024

महाशिवरात्रि 2024 पूजा मुहूर्त (Mahashivratri 2024 Puja Muhurat)

महाशिवरात्रि की निशिता पूजा का मुहूर्त- 8 मार्च को देर रात 12 बजकर 07 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 56 मिनट तक

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा का समय: शाम 06 बजकर 29 मिनट से रात 09 बजकर 33 मिनट तक
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय: 8 मार्च को सुबह 09 बजकर 33 मिनट से 9 मार्च सुबह 12 बजकर 37 मिनट तक
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय: 09 मार्च को सुबह 12 बजकर 37 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय: 09 मार्च को सुबह 03 बजकर 40 मिनट से 06 बजकर 44 मिनट तक

महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि पर काफी दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन शुक्र प्रदोष व्रत पड़ने के साथ-साथ सिद्धि, शिव योग बन रहा है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी लग रहा है। बता दें कि सुबह 6 बजकर 45 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा सुबह 4 बजकर 45 मिनट से लेकर 9 मार्च को सुबह 12 बजकर 45 मिनट तक शिव योग रहेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।