Shiva Mantra In Hindi: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जाती है। आपको बता दें कि इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन जो भी भक्त व्रत रखकर भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा- अर्चना करता है, उसको सभी भौतिक सुख और आरोग्य की प्राप्ति होती है। वहीं हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे शिव मंत्रों के बारे में, जिनका जाप करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में…

होगी आरोग्य की प्राप्ति

1- ॐ नमः शिवाय

यह मंत्र बहुत प्रभावशाली है। यदि कोई साधक रोजाना इस मंत्र का जाप करता है तो उसे आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी। 

दूर होगा अकाल मृत्यु का भय

2. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

भगवान शिव के महामृत्‍युंजय मंत्र का जप करना बहुत ही मंगलदायक होता है। शिवपुराण में के अनुसार महाशिवरात्रि पर महामृत्‍युंजय मंत्र का जप करने के ढेरों फायदे होते हैं। वहीं इस मंत्र में अकाल मृत्‍यु को भी टालने की क्षमता होती है। अगर किसी के हाथ की रेखाओं में अकाल मृत्‍यु का योग है तो उसे रोजाना महामृत्‍युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र की रचना ऋषि मृकण्डु की थी। इस मंत्र का जाप करें तो शुद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखें। अत: मंत्र का उच्चारण एक दम सही होना चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र का जाप कुशा के आसन पर बैठकर ही करें। इस मंत्र का जाप पूर्व दिशा की तरफ मुख करके करें।

धन में होगी वृद्धि

4- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

यह बहुत असरदायक मंत्र हैं।  यदि कोई साधक रोजाना शिव जी का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करता है तो धन आगमन के मार्ग खुलते हैं। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

शत्रुओं पर मिलेगी विजय

5. ऊं पषुप्ताय नमः

भगवान शिव की पूजा के दौरान रोजाना इस शिव मंत्र का जाप करने से साधक को महादेव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। वहीं अज्ञात भय का दूर होगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024