Happy Maha Shivratri 2022: पूरे देश में आज (1 मार्च) को महाशिवरात्रि का मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। क्योंकि इस दिन देवादिदेव महादेव की पूजा- अर्चना की जाती है। साथ ही पुराणों में इस दिन से जुड़ीं 3 बड़ी घटनाओं का वर्णन मिलता है। 1- शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिवजी पहली बार प्रकट हुए थे। शिव का प्राकट्य ज्योतिर्लिंग यानी अग्नि के शिवलिंग के रूप में था। 2- शिव पुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही देशभर में द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रकट हुए थे। 3- मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने शिव को पति रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी। जिसके फलस्वरूप फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को माता पार्वती का विवाह भगवान शिव से हुआ। इसलिए इस दिन का महत्व बहुत ज्यादा है।
यहां हम आपको बताएंगे राशि अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का किन चीज से रुद्राभिषेक करें जिससे आपको भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।
मेष राशि: इस राशि के जातकों को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र पर सफेद चंदन से श्रीराम लिखकर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से पूर्व शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना भूलें। आपकी राशि के स्वामी मंगल देवता है। इसलिए आप लाल चंदन से भी भोलेनाथ को का तिलक करें।
वृषभ राशि: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए वृष राशि के जातकों को विशेष रूप से दूध-दही और शक्कर का प्रयोग करना चाहिए। सबसे पहले शिवलिंग पर दही से अभिषेक करें, फिर जल चढ़ाएं। इसके बाद शक्कर से अभिषेक करें और फिर जल चढ़ाएं। इसके पश्चात् दूध से अभिषेक करें और फिर जल चढ़ाकर सफेद चंदन से तिलक लगाएं और श्रद्धा भाव से शिव मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि: आपकी राशि पर बुध देव का आधिपत्य है। इसलिए आप भांग मिश्रित दूध से शिव जी का अभिषेक करेंगे तो मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी। आपकी राशि से स्वामी बुध देवता हैं। इसलिए आप भांग की पत्तियां अर्पित कर सकतीं हैं।
कर्क राशि: आपकी राशि पर चंद्र देव का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को इस महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर दूध, दही, गंगाजल एवं मिश्री से अभिषेक करना चाहिए। सुख-समृद्धि और संपन्नता पाने के लिए कर्क राशि के जातकों को यह उपाय जरूर करना चाहिए। आपकी राशि के स्वामी चंद्र देवता हैं। इसलिए आपको सफेद चावल भोलेनाथ को अर्पित करने चाहिए।
सिंह राशि: इस राशि के शिव साधक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शुद्ध घी से अभिषेक करना चाहिए। इस पूजन से उनके जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं शीघ्र ही दूर हो जाएंगी।
कन्या राशि: आप लोगों को धतूरा, गांजा, शमी और दही से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए, जिससे आपके गुप्त शत्रुओं का नाश होगा और रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी।
तुला राशि: आप पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करेंगे तो आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी एंव संतान सुशिक्षित व आज्ञाकारी होगी। आपकी राशि के स्वामी शुक्र देवता हैं। इसलिए आप भगवान शिव पर केसर और इत्र से रुद्राभिषेक कर सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- Maha Shivratri 2022: भगवान शिव की पूजा करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना महादेव हो सकते हैं नाराज
वृश्चिक राशि: भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को गंगाजल और दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इसके पश्चात् शिवलिंग पर लाल चंदन से तिलक जरूर लगाएं।
धनु राशि: भगवान शंकर की कृपा पाने के लिए धनु राशि के जातकों को कच्चे दूध के साथ केसर, गुड़, हल्दी मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए पूजा में पीले फूल का प्रयोग करें। (यह भी पढ़ें)- Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि से शुरू हो रहीं हैं पंचक, भूलकर भी ना करें ये 5 काम
मकर राशि: गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करने पर परिवार में सुख और समृद्धि आएगी साथ ही शरीर निरोगी होगा। आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए आप भगवान शिव को काले तिल भी अर्पित कर सकते हैं।
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का घी, शहद, शक्कर और बादाम के तेल से अभिषेक करना चाहिए। इसके पश्चात् नारियल का जल अर्पित करें और नीले रंग के फूल चढ़ाएं। इसके पश्चात् सरसों के तेल से तिलक करें और फिर रोली से तिलक लगाएं।
मीन रशि: इस राशि के जातकों को भगवान शिव का कच्चे दूध, केसर एवं गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। अभिषेक के बाद शिवलिंग का हल्दी एवं केसर से तिलक करें। (यह भी पढ़ें)- Maha Shivratri 2022: इन चीजों को चढ़ाने से भोलेनाथ हो जाते हैं प्रसन्न, जानिए क्या है मान्यता
