Mahasamrajya Yoga Ke Benefits: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ योगों का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि 19 नवंबर को गुरु और चंद्र से गजकेसरी योग (Gajkesri Yog) और समसप्तक योग (Samsaptak Yog) का निर्माण हो रहा है। जिससे इन दोनों के योग से महासाम्राज्य योग (Mahasamrajya Yoga) बन रहा है। इस योग के निर्माण का प्रभाव सभी राशियों के साथ देश- दुनिया पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह योग लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि: आप लोगों के लिए महासाम्राज्य योग (Mahasamrajya Yoga In Meen) गोचर कुंडली के नवम भाव में बन रहा है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान भी कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। वहीं जो सरकारी काम आपके रुके हुए थे वो इस दौरान बन सकते हैं। इस समय गुरु के प्रभाव से समाज से जुड़े शुभ मांगलिक कार्यों पर भी आपका धन खर्च हो सकता है। साथ ही घर में धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है।
मकर राशि: महासाम्राज्य योग मकर राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के 11वें स्थान में बन रहा है। जिसे करियर और आय का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं। साथ ही जो लोग नौकरीपेशा हैं और यदि उनके प्रमोशन की बात चल सकती है। वहीं इस समय आपको कार्यस्थल पर सीनियर का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
कुंभ राशि: आप लोगों के लिए महासाम्राज्य योग आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान में बन रहा है। जिसे करियर और नौकरी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नौकरी के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। वहीं गुरु ग्रह के प्रभाव से प्रतियोगी छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। साथ ही अगर आप नया कारोबार खोलना चाहते हैं तो खोल सकते हैं। ग्रहों की चाल अनुकूल है।