Magh Purnima 2025 Remedies: हिंदू धर्म में  माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि वैसे तो पूर्णिमा तिथि हर महीने ही आती है लेकिन, माघ मास में आने वाली पूर्णिमा का महत्व कई गुना शास्त्रों में बताया गया है। वहीं आपको बता दें कि इस साल कुंभ होने से माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व बढ़ गया है। इस साल माघ पूर्णिमा का पर्व 12 फरवरी को मनाया जाएगा। वहीं यहां हम आपको ऐसे उपायों बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपको धन- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा उपाय…

इन वस्तुओं का करें दान

माघ पूर्णिमा के दिन तिल, कंबल, कपास, गुड़, घी, मोदक, फल, अन्न, और स्वर्ण आदि का दान किसी गरीब या जरूरतमंद को करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में धन- संपन्नता बनी रहती है। 

करें श्राद्ध और तर्पण

माघ पूर्णिमा के दिन पितरों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। वहीं धन आगमन के नए मार्ग खुलते हैं।

कराएं सत्यनारायण भगवान की कथा

माघ पूर्णिमा के दिन घर में सत्यनारायण भगवान की कथा कराएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहती है। साथ ही धन में वृद्धि के योग बनते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन में खुश- शांति बनी रहती है।

गरीबों को कराएं भोजन

माघ पूर्णिमा के दिन अक्षय पुण्य पाने के लिए असमर्थ और गरीब लोगों को भोजन जरूर कराएं। ऐसे करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही जीवन में धन- समृद्धि बनी रहती है।

धन में वृद्धि के बनते हैं योग

माघी पूर्णिमा के दिन श्रीहरि और मां लक्ष्मी की उपासना करें। साथ ही, मां लक्ष्मी को इस दिन 11 कोडियां चढ़ाएं और उनका हल्दी से तिलक करें। साथ ही बाद में इन कोड़ियों को धन रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनते हैं। माघी पूर्णिमा के दिन माता तुलसी की पूजा करें क्योंकि मां तुलसी को मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025