Magh Purnima 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के सात ये मास समाप्त हो जाएगा और फाल्गुन मास शुरू हो जाएगा। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान और दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन काफी शुभ योग बन रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसा दुर्लभ योग करीब 13 साल बाद बन रहा है। बता दें कि इस समय मकर राशि में मंगल और शुक्र मौजूद है ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से धन शक्ति योग बन रहा है। माना जा रहा है कि ये योग करीब 5 साल बाद बन रहा है। इसके साथ ही मंगल के अपनी उच्च राशि यानी मकर राशि में होने से रूचक योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही कुंभ राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है और शनि के अपने मूल त्रिकोण राशि में होने से शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे। माघ पूर्णिमा में एक साथ इतने योग बनने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा खूब लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में धन शक्ति योग दसवें और बुधादित्य के साथ शश योग ग्यारहवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार धन-संपदा की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। करियर में आपको पूरा फोकस होगा। ऐसे में आपको नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। इसके साथ ही मौजूद कंपनी में आपके काम को देखते हुए प्रमोशन के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिलने वाला है। परिवार के सहयोग से आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने वाणी के कौशल से हर किसी को अपना बना सकते हैं। काम के सिलसिले में कई तरह की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।लेकिन इससे आने वाले समय में आपको खूब लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर बात करें, तो ये अवधि में आपकी खुशियां में चार चांद लग सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
माघ पूर्णिमा के दिन बन रहे राजयोग से इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। अध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इसके साथ ही जीवन में कई तरह की खुशियों का आगमन हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी और काम की प्रशंसा होगी। संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेंगे, तो भविष्य में आपको इससे लाभ मिल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा इसी राशि में संचार करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। धन शक्ति योग बनने से सिंह राशि के जातकों को धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिलने वाला है। स्वास्थ्य भी अच्छा जाने वाला है। आप अपनी बुद्धि के बल से कोई बड़ी डील या फिर पैतृ संपत्ति को पा सकते हैं। बिजनेस करने वालों को भी खूब लाभ मिलने वाला है।