Magh Month 2024: हिंदू धर्म में माघ मास का विशेष महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस माह को साल का 11वां माना जाता है, जो पौष पूर्णिमा समाप्त होने के साथ शुरू हो जाता है। पुराणों में माघ माह की महिमा और महत्व के बारे में काफी कुछ लिखा है। इस माह में गंगा स्नान के दान दान करने का विशेष महत्व है। इसके साथ ही इस माह में मां गंगा के अलावा सूर्य देव, विष्णु की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जानें माघ माह का महत्व के साथ इस मास पड़ने वाले व्रत त्योहारों के बारे में…
माघ माह में करें ये काम, शनि- राहु दोष से मुक्ति के साथ मिलेगी सुख-समृद्धि
कब से कब तक माघ मास 2024
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास पौष पूर्णिमा समाप्त होने के साथ शुरू हो जाता है। इसलिए इस साल माघ माह 26 जनवरी से आरंभ हो रहा है, जो 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा।
माघ माह 2024 महत्व
हिंदू धर्म में माघ मास का विशेष महत्व है। माघ मास में ही प्रयागराज में माघ मेला का आरंभ हो जाता है। इसके साथ ही इस माह में स्नान दान का विशेष महत्व है। अगर आप गंगा नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं, तो किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं। माना जाता है कि माघ माह के दौरान अन्नदान, विद्यादान, अभयदान और धन दान देना विशेष माना जाता है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस माह में खिचड़ी, शहद, नमक, हल्दी, गुड़ और तिल का भी जान करना चाहिए।
माघ महीने 2024 के व्रत त्योहार ( Magh Month Festival List)
26 जनवरी 2024, शुक्रवार- माघ मास प्रारंभ
29 जनवरी 2024, सोमवार- सकट चौथ, लंबोदर संकष्टी चतुर्थी
2 फरवरी, शुक्रवार- कालाष्टमी, स्वामी विवेकानंद जयंती, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
6 फरवरी 2024, मंगलवार- षटतिला एकादशी व्रत
7 फरवरी 2024, बुधवार- प्रदोष व्रत
8 फरवरी 2024, गुरुवार- मेरु त्रयोदशी, मासिक शिवरात्रि
9 फरवरी 2024, शुक्रवार- मौनी अमावस्या, माघ अमावस्या
10 फरवरी 2024, शनिवार-माघ गुप्त नवरात्रि आरंभ
13 फरवरी 2024, मंगलवार- गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी, कुंभ संक्रांति (सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश)
14 फरवरी 2024, बुधवार- बसंत पंचमी, स्कंद षष्ठी
16 फरवरी 2024, सोमवार – रथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी, नर्मदा जयंती
17 फरवरी 2024, शनिवार- मासिक दुर्गाष्टमी
20 फरवरी 2024, मंगलवार- जया एकादशी, भीष्म द्वादशी
21 फरवरी 2024, बुधवार – प्रदोष व्रत
24 फरवरी 2024, शनिवार- माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती
25 फरवरी 2024, रविवार- फाल्गुन माह आरंभ
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।