Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि हर महीने की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत पड़ता है। प्रदोष व्रत पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके नाम से प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त संकटों से मुक्ति मिलती है। वहीं आपको बता दें कि इस साल माघ महीने का अंतिम प्रदोष व्रत 9 फरवरी को ऱखा जाएगा। आइए जानते हैं तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व…

प्रदोष व्रत तिथि 2025 (Pradosh Vrat Tithi 2025)

वैदिक पंचांग अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 09 फरवरी को शाम 07 बजकर 24 मिनट पर आरंभ होगी। इसके अगले दिन यानी 10 फरवरी को शाम 06 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगी। वहीं आपको बता दें कि माघ प्रदोष व्रत 9 फरवरी को रखा जाएगा।

पंचांग

  • सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 04 मिनट पर
  • सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 07 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर
  • चंद्रास्त- सुबह 05 बजकर 36 मिनट पर (10 फरवरी)
  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 20 मिनट से 06 बजकर 12 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 26 मिनट से 03 बजकर 10 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 04 मिनट से 06 बजकर 30 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त 2025 (Pradosh Vrat Shubh Muhurat 2025)

पंचांग मुताबिक 09 फरवरी को प्रदोष काल शाम 07 बजकर 24 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 41 मिनट तक है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा- अर्चना कर सकते हैं।

बन रहा है शुभ मुहूर्त

प्रदोष व्रत के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है। ज्योतिष में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है इस योग में पूजा करने से दोगुना फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही प्रीति और शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, पुनर्वसु नक्षत्र का भी योग है। 

रवि प्रदोष व्रत का महत्व (Ravi Pradosh Vrat Significance)

रवि प्रदोष व्रत पर भगवान सूर्य की पूजा करने से सुख- समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से लंबी आयु के साथ निरोग रहने का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही पुण्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025