Magh Gupt Navratri 2025 Date: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती हैं, जिनमें से दो गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र और दूसरी शारदीय नवरात्रि होती हैं। गुप्त नवरात्रि को खासतौर पर तंत्र साधना और देवी दुर्गा की विशेष पूजा के लिए जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, माघ महीने में आने वाली गुप्त नवरात्रि साल की आखिरी गुप्त नवरात्रि होती है। इसे माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। हालांकि इस साल 21 जनवरी 2025 से माघ महीने की शुरुआत हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं माघ मास की नवरात्रि कब से शुरू होगी, साथ ही जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।
माघ गुप्त नवरात्रि 2025 तिथि (Magh Gupt Navratri 2025 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 में माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 30 जनवरी, गुरुवार से हो रही है और इसका समापन 7 फरवरी, शुक्रवार को होगा। यह 9 दिन देवी दुर्गा की उपासना और उनकी 10 महाविद्याओं की पूजा के लिए बहुत खास माने जाते हैं।
माघ गुप्त नवरात्रि घट स्थापना शुभ मुहूर्त (Magh Gupt Navratri 2025 Ghatasthapana Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ गुप्त नवरात्रि माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है। गुप्त नवरात्रि में घट स्थापना का विशेष महत्व होता है। इस बार घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 30 जनवरी को सुबह 9:25 बजे से 10:46 बजे तक है। अगर आप इस समय पूजा नहीं कर पाते, तो अभिजीत मुहूर्त में भी घट स्थापना कर सकते हैं, जो दोपहर 12:13 बजे से 12:56 बजे तक रहेगा।
गुप्त नवरात्रि पूजा महत्व (Magh Gupt Navratri Importance)
इन 9 दिनों में देवी दुर्गा के 32 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं, साथ ही भक्तों के जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती हैं। इसके अलावा देवी की आराधना और मंत्र जाप से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक माहौल बनता है।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।