Maa Laxmi Favorite Zodiac: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है और कुछ साधक इस दिन व्रत भी रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर मां लक्ष्मी खुश हो जाएं, तो व्यक्ति के जीवन में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती और वो खूब तरक्की करता है। लेकिन अगर उनकी कृपा न मिले, तो आर्थिक परेशानियां घेर लेती हैं। वहीं ज्योतिष की मानें तो 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी होती हैं, जिन पर मां लक्ष्मी की खास कृपा बरसती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि वाले जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, जो धन और संपत्ति का प्रतीक है। वृषभ राशि के लोग मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत से हर जगह सफलता हासिल करते हैं। इन्हें व्यापार में भी काफी लाभ मिलता है। मां लक्ष्मी की कृपा से इनके पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के स्वामी सूर्य है और सिंह राशि को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सिंह राशि के लोग बहुत मजबूत इरादों वाले और तेज दिमाग के होते हैं। अपनी मेहनत और लगन से ये लोग हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है और इन्हें कभी किसी से आर्थिक मदद नहीं लेनी पड़ती।

तुला राशि (Tula Rashi)

इस राशि का स्वामी भी शुक्र ग्रह है, जो धन और ऐश्वर्य का कारक है। इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है। ये लोग हमेशा सुख-संपत्ति में रहते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा से इन्हें कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, जिसे साहस और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस राशि के लोग मेहनती और साहसी होते हैं। मां लक्ष्मी इनसे बहुत प्रसन्न रहती हैं और इनकी मेहनत का फल इन्हें कम उम्र में ही मिल जाता है। इनके पास हमेशा धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के लोग भी मां लक्ष्मी के प्रिय माने जाते हैं। ये लोग अपनी मेहनत से मां लक्ष्मी को खुश कर लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहती है और कई बार इन्हें पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिलता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024