Lunar Eclipse 2025 Do’s And Don’ts: पूरे देश में होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है, लेकिन इस बार होली पर एक खास खगोलीय घटना होने जा रही है। दरअसल, ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार होली पर यानी 14 मार्च 2025 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन फिर भी इसके प्रभाव को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा, तो क्या इसका असर होली के उत्सव पर पड़ेगा? क्या हमें कोई विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए? तो ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें…
चंद्र ग्रहण का समय
भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण सुबह 14 मार्च को सुबह 9:29 बजे से लेकर दोपहर 3:29 बजे तक रहेगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगेगा। हालांकि, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहण के समय कुछ विशेष उपायों को अपनाना शुभ माना जाता है।
ग्रहण के दौरान क्या करें?
चंद्र ग्रहण के समय ध्यान और जप करने से मानसिक शांति मिलती है। इससे नकारात्मक ऊर्जा से बचने में मदद मिलती है। ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए और विशेष रूप से चंद्रमा के बीज मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः’ का जाप करना चाहिए। इसके अलावा, ग्रहण के बाद स्नान करें और गंगाजल से घर को शुद्ध करें। यदि आप किसी संकट का सामना कर रहे हैं, तो हनुमान जी के मंत्रों का जाप भी लाभकारी हो सकता है। साथ ही, ग्रहण के बाद दान करना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें?
चंद्र ग्रहण के समय कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। ग्रहण के दौरान भोजन करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सूतक काल के पहले ही खाने-पीने की चीजों को शुद्ध करें। चंद्र ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा, ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को छूने से बचें और कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य न करें। ग्रहण के दौरान सोने से बचें क्योंकि इससे नकारात्मकता बढ़ सकती है। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष ध्यान रखना चाहिए और चंद्र ग्रहण को नहीं देखना चाहिए। उन्हें घर से बाहर भी नहीं निकलना चाहिए। इस दौरान चाकू या सुई जैसी नुकीली चीजों से भी दूर रहना चाहिए।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।