सावन (Sawan 2021) के महीने की शुरुआत 25 जुलाई से हो गई थी और इसकी समाप्ति 22 अगस्त को होगी। ये महीना हिंदू धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। क्योंकि सावन शिव की भक्ति के लिए खास महीना माना गया है। इस महीने लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। यहां हम जानेंगे उन 4 राशियों के बारे में जिनपर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहने वाली है। ज्योतिष अनुसार इन राशि के जातक आर्थिक तौर पर इस महीने में काफी तरक्की कर सकते हैं।
मेष: इस राशि वालों के लिए सावन का पूरा महीना काफी शुभ दिखाई दे रहा है। भाग्य में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। अचानक से कहीं से लाभ प्राप्त होने के आसार हैं। धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। खासकर अगस्त महीने का दूसरा सप्ताह आपके लिए काफी सुखदायी साबित हो सकता है।
वृष: सावन महीना आपके लिए काफी सुखदायी साबित हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार आपको इस दौरान अपने हर काम में सफलता हासिल हो सकती है। अगर प्रमोशन का लंबे समय से इंताजर कर रहे थे तो इससे संबंधित भी शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बिजनेस वालों को धन लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। (यह भी पढ़ें- इन सात राशि वालों पर सात साल तक नहीं रहेगी शनि साढ़े साती, जानें आपकी राशि भी है इसमें शामिल?)
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए भी सावन महीना काफी लाभदायक साबित हो सकता है। नौकरी में जबरदस्त तरक्की के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। बिजनेस में भी तरक्की हासिल हो सकती है। निवेश करने के लिए समय काफी उत्तम रहेगा। बस इस समय आपको किसी भी तरह का लाभ उठाने से चूकना नहीं चाहिए। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष शास्त्र: इस राशि वाले खूब कमाते हैं पैसा, पर होता है खर्चीला स्वभाव, इस क्षेत्र में पाते हैं सफलता)
तुला: ये महीना आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके रुके हुए काम पूरे होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध पहले से मजबूत होंगे।