Lucky Stone: मनुष्य को रत्नों का चुनाव बहुत ही सावधानी से करना चाहिए। रत्न केवल शोभा बढ़ाने का साधन नहीं है बल्कि उनमें अलौलिक शक्ति का समावेश होता है। साथ ही रत्नों में मानव को सुखमय, उल्लासपूर्ण बनाने की अप्रतिम क्षमता है। आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सितारे हैं, जो रत्नों से काफी ज्यादा प्रभावित हैं और हमेशा अपने हाथ में अपने भाग्य रत्न को अंगूठी या फिर ब्रेसलेट के रूप में धारण करते हैं। चाहे वो अमिताभ बच्चन हों या फिर सलमान खान। यहां हम आपको फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उन तमाम सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सालों से अपने हाथ में भाग्य रत्न धारण किए हुए हैं।
सलमान खान पहनते हैं फिरोजा:
फिल्म अभिनेता सलमान खान ने फिरोजा रत्न ब्रेसलेट में धारण किया हुआ है और वो इसको अपना लकी चार्म मानते हैं। अभिनेता को ये ब्रेसलेट उनके पिता व राइटर सलीम खान ने तोहफे के रूप में दिया था और इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने कई इंटरव्यूज में दी है। ज्योतिष अनुसार ये रत्न 7 चक्रों के बीच में संतुलन बनाए रखता है और दिमाग को शांत रखने की कोशिश करता है। वैसे तो ये रत्न कई रंगों में आता है लेकिन इसका आसमानी नीला रंग सबसे शुभ माना जाता है। कहते हैं कि अगर भविष्य में कोई संकट आने वाला हो तो इस रत्न का रंग बदल जाता है या फिर ये टूट जाता है।
अमिताभ बच्चन धारण करते हैं नीलम:
अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह कहा जाता है। माना जाता है जब अमिताभ बच्चन बुरे दौर से गुजर रहे थे तब उन्होंने एक एस्ट्रोलॉजर की सलाह पर नीलम रत्न धारण किया था। वो इसको अपना लकी स्टोन मानते हैं। नीलम रत्न शनि का स्टोन माना जाता है औऱ शनि देव व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। नीलम पहनने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। धन लाभ होने लगता है। साथ ही, नौकरी और व्यापार में तरक्की होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।
करीना कपूर पहनती हैं मूंगा और मोती:
अभनेत्री करीना कपूर हाथ में मूंगा और मोती की अंगूठी धारण करतीं हैं। वह कभी भी अपने हाथ से मूंगे की अंगूठी को नहीं उतारती हैं। आपको बता दें मूंगा रत्न का संबंध मंगल ग्रह से है। कहा जाता है कि, इसमें ऐसी शक्तियां होती हैं, जो आपके करियर को वृद्धि और सफलता की ओर बढ़ाती हैं।
एकता कपूर पहनती हैं कई रत्न:
डायरेक्टर एकता कपूर पुखराज,पन्ना, मूंगा और मोती से जड़ी अंगूठियां पहनती हैं। जिसमें पुखराज का रत्न का संबंद देवताओं के गुरु बृहस्पति से है, पन्ना का संबंध बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह से है। वहीं मूंगा का संबंध मंगल ग्रह से और मोती का संबंध चंद्र ग्रह से है। एकता के बारे में कहा जाता है कि वह एस्ट्रोलॉजी पर बहुत ज्यादा विश्वास करती हैं।
शाहरुख खान पहनते हैं पन्ना:
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख अपने हाथ में पन्ना पहनते हैं। वह सालों से इसे पहनते आ रहे हैं। पन्ना का संबंध बुध ग्रह से होता है और जो व्यक्ति इसको धारण करता है उसके कम्युनिकेशन स्किल में वृद्धि होती है। साथ ही करियर में उसको सफलता मिलती है। (यह भी पढ़ें)- हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिनके हाथ में होती है ऐसी मस्तिष्क रेखा वह जीवन में कमाते हैं खूब नाम और शौहरत
शिल्पा शेट्टी धारण करतीं हैं पुखराज:
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस व फिटनेस फ्रिक शिल्पा शेट्टी अपने हाथ में हमेशा पुखराज रत्न पहनकर रखती हैं। पुखराज रत्न का संबंध गुरु बृहस्पति से होता है और पीले रंग का स्टोन है। जो व्यक्ति पुखराज रत्न धारण करता है उसकी धन- संपदा में वृद्धि होती है। साथ ही उसके भाग्य में वृद्धि होती है।
ऐश्वर्या राय पहनतीं हैं हीरा और नीलम:
मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने हाथ में नीलम रत्न पहना हुआ है। साथ ही ऐश्वर्या ने हीरा भी धारण कर रखा है। जिसमें नीलम रत्न का संबंध कर्मफलदाता शनि देव से है। वहीं हीरा का संबंध शुक्र ग्रह से है। शुक्र ग्रह का संबंध फिल्म लाइन, टीवी, पत्रकारिता, एक्टिंग से माना जाता है। (यह भी पढ़ें)- Surya Gochar: 15 मार्च से चमक सकती है इन 4 राशि वालों की किस्मत, ग्रहों के राजा सूर्य देव की रहेगी विशेष कृपा