Palmistry lucky Sign in Hands: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हथेली का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व, वैवाहिक जीवन, करियर और कारोबार के बारे में पता लगाया जा सकता है। वहीं आपको बता दें कि हाथ में कुछ ऐसे शुभ निशान होते हैं, जिनके साथ में होने से व्यक्ति अति धनवान होता है। साथ ही व्यक्ति को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। व्यक्ति को समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं ये चिह्न कौन से हैं…
व्यक्ति बनता हैं अति धनवान
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथ में चक्र जैसा कोई चिह्न हो तो यह मंगलकारी माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होता है। इसके अलावा अगर यह चिह्न अंगूठे पर हो तब तो ऐसे जातकों के जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा इन्हें पैतृक संपत्ति का भी सुख मिलता है। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
हाथ में गज का निशान
अगर किसी व्यक्ति के हाथ में गज का चिह्न है तो वह बहुत ही बुद्धिमान और दूरदर्शी होता है। साथ ही ऐसे लोग भाग्य के भी धनी रहते हैं। ऐसे लोग बड़े कारोबारी बनते हैं। साथ ही ऐसे लोग बहुत ही अच्छा जीवन जीते हैं। इन लोगों को समाज में प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
मिलती है खूब धन- संपत्ति
हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के हाथ में मछली का चिह्न है तो यह बहुत ही मंगलकारी माना जाता है। ऐसे व्यक्ति देश- विदेश की यात्रा करते हैं। साथ ही ऐसे लोगों के पास धन की भी कमी नहीं होती है। यह लोग सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। वहीं इन लोगों के साथ खूब संपत्ति होती है। साथ ही ये लोग कारोबार और नौकरी दौनों से धन कमाते हैं।
हाथ में स्वस्तिक का निशान
अगर किसी व्यक्ति के हाथ में स्वास्तिक का चिह्न है तो यह बेहद शुभ होता है। ऐसे लोग किस्मत वाले होते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। ऐसे लोग या तो मंत्री या फिर किसी उच्चे पद पर विराजमान होते हैं। साथ ही इन लोगों को जीवन में सभी भौतिक सुख मिलते हैं।
अगर बना हो X का चिह्न
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिनकी हथेली में मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा के बीच में (X) का चिह्न बना दिखाई दे तो ऐसे लोगों को किस्मत का धनी माना जाता है। जिनके हाथ में ये चिह्न होता है ऐसे जातक अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। वहीं इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ ही ये लोग मनमौजी होते हैं।