Budh Mount In Hand: ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके जीवन का फलित किया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हाथ में मौजूद निशान और रेखाओं के आधार पर व्यक्ति का नेचर और भविष्य ज्ञात किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं बुध पर्वत पर निशानों के बारे में। बुध पर्वत पर विशेष प्रकार के चिह्नों के होने से भविष्‍य के बारे में अलग-अलग संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास चिह्नों के बारे में…

बुध पर्वत पर हो त्रिकोण का निशान

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर आपके हाथ में बुध पर्वत पर त्रिकोण का चिह्न है तो व्‍यक्ति तेज बुद्धि और कुशल वक्‍ता होता है। साथ ही ऐसे लोग बड़े राजनेता होते हैं। ये लोग समाज में खूब प्रसिद्धि पाते हैं। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। साथ ही इनका कम्यूनिकेशन स्किल बहुत स्ट्रग होता है।

बिजनेस में कमाते हैं खूब नाम

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में बुध पर्वत पर तारे का निशान है तो ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं। साथ ही ये लोग बिजनेस में खूब नाम और पैसा कमाते हैं। इन लोगों को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। ये हर को अगर ढंग से करते हैं। कार्यस्थल पर भी ये नए आईडिया से अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

बुध पर्वत पर हो त्रिभुज का चिह्न

बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान होना बेहद शुभ माना जाता है। जिन लोगों के हाथ में ये निशान होता है वो लोग टाइकून बिजनेसमैन बनते हैं। साथ ही ये लोग व्यापार में खूब धन कमाते हैं। ये कम उम्र मेंं ही धनवान बन जाते हैं। ये देश और विदेश में भी खूब प्रसिद्धि पाते हैं। इनका स्वभाव भी खुशमिजाज होता है। ये लोग कलाकार भी होते हैं।

बुध पर्वत हो उठा हुआ

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार बुध पर्वत का उभरा होना शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति दिखने में प्रभावशाली होते हैं। साथ ही ये लोग संबंधों को खूब तबज्जो देते हैं। ये अपने लक्ष्यों को पाकर ही दम लेते हैं। इनकते चेहरे पर एक अलग सा तेज होता है। ये लोग करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।