Vastu Items For Home Money : वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। अगर हमारे घर या कार्यस्थल का वास्तु खराब हो तो ऐसी जगह पर दरिद्री छा जाती है। साथ ही जहांं दरिद्री छा जाती है, वहां से मां लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं। साथ ही घर के सदस्यों में लड़ाई- झगड़े होते हैं। सेहत खराब रहती है। वहीं वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी मूर्तियों का जिक्र मिलता है। जिनको घर में रखने से सुख- सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं कभी भी धन संबंधी समस्याओं का सामना करना नहीं पड़ता है। साथ ही, इन वस्तुओं को सही दिशा में रखने से परिवार के सदस्यों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन मूर्तियों के बारे में…
सुख- समृद्धि की होगी प्राप्ति
घर में धातु के हाथी को स्थापित करने चाहिए। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव ऊर्जा का वास रहता है। साथ ही सुख- समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार रहता है। इसके लिए आप घर में अपने सामर्थ्य अनुसार चांदी या पीतल से बनी हाथी की मूर्ति लाकर रख सकते हैं। चांदी की मूर्ति को शयनकक्ष में रखने से जातक को राहु से संबंधित दोषों से राहत मिल सकती है। हाथी के अगर हम धातु की बात करें तो आप पीलट या चांदी का हाथी रख सकते हैं।
सभी कष्टों से मिल सकती है मुक्ति
घर में गणेश जी की मूर्ति रख सकते हैं। ये मूर्ति पीतल या अष्टधातु की रख सकते हैं। क्योंकि गणेश जी रिद्धी- सिद्धि के दाता होते हैं। साथ ही गणेश जी मूर्ति रखने से सुख- सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं अगर हम गणेश जी की मूर्ति के स्थान की बात करें तो आप घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति रख सकते हैं।
गाय का चित्र या मूर्ति
वहीं गाय में समस्त देवी- देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए घर में गाय का चित्र या मूर्ति को रखना चाहिए। गाय की मूर्ति रखने से वास्तु दोष भी खत्म होता है। वहीं आरोग्य की भी प्राप्ति होती है। वहीं पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए भी गाय की मूर्ति घर में रखना शुभ माना गया है। इससे एकाग्रता में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें:
| मेष राशि का वर्षफल 2026 | वृष राशि का वर्षफल 2026 |
| मिथुन राशि का वर्षफल 2026 | कर्क राशि का वर्षफल 2026 |
| सिंह राशि का वर्षफल 2026 | कन्या राशि का वर्षफल 2026 |
| तुला राशि का वर्षफल 2026 |
