Luck Line In Hand: वैदिक ज्योतिष में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और उसके नेचर का पता लगाया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हाथ में मौजूद रेखाओं का विश्लेषण करके उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है।
आपको बता दें कि हाथ में कई प्रकार की रेखाएं होतीं हैं, उसमें से एक होती है। भाग्य रेखा। जो हमारे भाग्य को दर्शाती है। साथ ही इस रेखा से व्यक्ति पर कितना धन होगा इसका भी पता लगाया जा सकता है।हथेली में भाग्य रेखा को बहुत ही अहम माना जाता है। इसे देखकर भाग्य का पता चलता है। इससे पता चलता है कि व्यक्ति को जीवन में कितनी सफलता मिलेगी।
जानिए कहा होती है ये रेखा:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार ये रेखा हथेली के नीचे का स्थान जिसे हम मणिबंध कहते हैं वहां से शुरू होकर ऊपर की तरफ मध्यमा ऊंगली पर मौजूद शनि पर्वत तक जाती है। ये रेखा जितनी स्पष्ट और गहरी होती है उतना ही व्यक्ति का भाग्य अच्छा माना जाता है। ऐसे जातकों पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा रहती है। जानिए भाग्य रेखा के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी।
अच्छी भाग्य रेखा:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ में एक से अधिक भाग्य रेखा होती है वे लोग काफी भाग्यवान माने जाते हैं। ऐसे लोगों को नौकरी, व्यापार हर जगह सफलता हासिल होती है। जिन लोगों के हाथ में भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर सीधे बिना कटे शनि पर्वत कर पहुंचती है वो लोग बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोगों को हर काम में सफलता मिलती है। साथ ही ये लोग राजनीति में बड़ा पद पाते हैं। या फिर ये लोग टाइकून बिजनेसमैन होते हैं। इन लोगों पर धन के देवता कुबेर की कृपा रहती है। (यह भी पढ़ें)- Shani Uday 2022: शनि देव उदय होकर बना रहे राज योग, इन 5 राशि वालों को धनलाभ के साथ राजनीति में तरक्की के भी प्रबल योग
करियर में मिलता है अच्छा मुकाम:
यदि भाग्य रेखा से शाखाएं निकल रही हैं तो ये भी शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को करियर में अच्छा मुकाम हासिल होता है। इन लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं रहती। ऐसे लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। इन्हें महंगी- महंगी चीजे खरीदने का शौक होता है और यह लोग अपने शौक पूरा करने के लिए खूब मेहनत करते हैं। इन लोगों पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहती है। (यह भी पढ़ें)- Gemology: पन्ना नहीं पहन सकते तो धारण करें ये एक रत्न, चमक सकती है किस्मत