Shani Rekha In Hand: कहते हैं मनुष्य के हाथ में उसकी किस्मत छुपी होती है। ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और जीवन के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र अनुसार मनुष्य की हथेली में मौजूद चिह्नों और रेखाओं के आधार पर विश्लेषण किया जाता है। हाथ में कई प्रकार की रेखाएं होती हैं, जिसमें शनि रेखा प्रमुख होती है।

मान्यता है जिन लोगों के हाथ में शनि रेखा स्पष्ट और बिना कटी- पिटी होती है। वो लोग जीवन में खूब नाम कमाते हैं और वह किस्मत के भी धनी होते हैं। आइए जानते हैं कहां होती है शनि रेखा और इसके बारे में विस्तृत जानकारी…

समाज में मिलता है सम्मान:
शनि रेखा (भाग्य रेखा) मणिबंध या हाथ के मध्य भाग से शुरू होती है और शनि पर्वत तक जाती है। आपको बता दें हथेली की मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान शनि पर्वत कहलाता है। यह रेखा जितनी स्पष्ट और बिना कटी- पटी होगी, उतना ही व्यक्ति धनवान और समाज में सम्मान पाने वाला होगा।

होते हैं किस्मत के धनी:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में कलाई के ऊपरी भाग से शनि या भाग्य रेखा निकलकर सीधे बिना कटे शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ये बेहद ही अच्छा माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है। साथ ही ये लोग अकूत संपत्ति के मालिक होते हैं। ये धनवान भी होते हैं। साथ ही ये लोग कम उम्र में ही करियर में अच्छा मुकाम पा लेते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ भी होते हैं। ये लोग मनी माइंडेड भी होते हैं।

ऐसे लोग होते हैं दानी:
हस्तरेखा अनुसार शनि रेखा हाथ में अन्य स्थानों से भी निकलती है। अगर गुरु पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ऐसा व्यक्ति उम्र बढ़ने के साथ-साथ धनवान होता चला जाता है। साथ ही ऐसे लोग पैसे का खुद उपयोग कम ही कर पाते हैं। इन लोगों का धन इनकी संतान उपभोग करतीं हैं। साथ ही ये लोग दानी भी बहुत होते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी की बहुत केयर करते हैं।

बनते हैं बड़े टाइकून बिजनेसमैन:
अगर कोई रेखा जीवन रेखा से निकलकर शनि माउंट तक पहुंच जाती है तो ये शुभ फल प्रदान करती है। कहते हैं कि ऐसी रेखा वाले जातक हर कार्य में अपनी मेहनत से सफलता पा लेते हैं। लेकिन ये रेखा कटी फटी नहीं होनी चाहिए। शनि देव इनको मेहनती और कर्मठ बनाते हैं। साथ ही ये लोग कड़ी मेहनत के दम पर बड़े कारोबारी बन जाते हैं। ये हर कार्य को समय पर करना पसंद करते हैं। ये लोग लैविश लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही इनके शौक भी महंगे- महंगे होते हैं और ये लोग अपने शौक पूरे करने के लिए खूब मेहनत भी करते हैं। ये लोग शान- ओ- शौकत से जीना पसंद करते हैं।