मेष: दिन रोमांटिक रहेगा। लव लाइफ में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्यार का इजहार करने के लिए भी दिन अच्छा है। जिन जातकों का हाल फिलहाल में अपने पार्टनर के साथ रिश्ते टूटा है उनकी लव लाइफ में कोई आ सकता है। पति पत्नी के रिश्तों की बात करें तो उनके लिए दिन कुछ मुश्किल भरा रह सकता है। हर छोटी बात पर लड़ाई झगड़ा होने की संभावना हैा। पत्नी रूठ कर मायके जा सकती है।
वृष: आपका अपने लव पार्टनर आपको खुश करने के लिए कुछ खास कर सकता है। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होने से आप भावुक हो सकता हैं।
आज का स्वास्थ्य राशिफल, 16 मार्च 2020: आपकी राशि पर क्या है स्वास्थ्य का प्रभाव, यहां जानें
मिथुन: आज आपके लव पार्टनर को आपकी काफी ज्यादा जरूरत रहेगी। शायद सेहत को लेकर उन्हें परेशानी हो सकती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा समय अपने साथी को देने की कोशिश करें जिससे लव रिलेशन मजबूत हो सकें।
कर्क: सोशल साइट के जरिए आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। जिसके साथ आप अपना लव रिलेशन आगे बढ़ाने की सोचेंगे।
Weekly Horoscope (Rashifal) 16 March to 22 March 2020: जानिए पूरे हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा?
सिंह: कार्यस्थल पर आपको किसी से प्यार हो सकता है। हो सकता है सामने वाला भी आपको चाहता हो। लेकिन आज का समय प्रपोज करने के लिए अच्छा नहीं है। शादीशुदा जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
जानें कैसी रहेगी आज आपकी वित्तीय स्थिति
कन्या: आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। आप पार्टनर के साथ लंबे समय बाद डेट पर जा सकते हैं। प्रेम के रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं।
तुला: आपके लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहने के आसार हैं। पार्टनर से आपको कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। लव लाइफ में आ रही टेंशन खत्म होगी।
आपकी राशि पर क्या है स्वास्थ्य का प्रभाव, यहां जानें
वृश्चिक: आज आप किसी के प्रति अपना लगाव महसूस कर सकते हैं। नये रिश्ते की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। लेकिन सोशल साइट के जरिए कोई रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें।
आपके जीवन का करियर आज कौन सा मोड़ लेगा, यहां देखें
धनु: आज सुबह से ही आपका लव पार्टनर के साथ झगड़ा होता रहेगा। जिसे सुलझाने के लिए आपको धैर्य रखने की जरूरत पड़ेगी।
मकर: लंबे समय से चले आ रहे लव रिलेशन में आज मनमुटाव हो सकता है। दूरी बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
कुंभ: अगर आप किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।
मीन: प्रेम विवाह होने के प्रबल योग बन रहे हैं। आप अपनी लव लाइफ के बारे में परिवार वालों से चर्चा कर सकते हैं।