मेष वालों को हेल्थ का रखना होगा ध्यान, कुंभ वालों के बॉस के साथ बिगड़ सकते हैं संबंध
मिथुन: प्यार का इजहार करने के लिए ये सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी बातों पर मनमुटाव होते रहेंगे। व्यापारियों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नई नौकरी की तलाश रहेगी।

मेष: सप्ताह की शुरुआत में अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। खांसी से आप परेशान हो सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी से वाद विवाद हो सकता है। इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें और शत्रुओं से सतर्क रहें।
वृष: कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी। किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। यात्रा पर जाने के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी।
मिथुन: प्यार का इजहार करने के लिए ये सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी बातों पर मनमुटाव होते रहेंगे। व्यापारियों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नई नौकरी की तलाश रहेगी। समय थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है।
जानें कैसा रहेगा आज आपका राशिफल
कर्क: सप्ताह की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रह सकती है। निवेश में सावधानी से पैसा लगाएं। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। इसलिए कार्यस्थल पर हर काम सावधानी के साथ करें।
जानें कैसी रहेगी आज आपकी वित्तीय स्थिति
सिंह: सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अचानक से तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ आपको बातचीत करते समय अपने शब्दों पर विशेष ध्यान देना होगा।
जानें कैसा रहेगा आपका लव राशिफल
कन्या: इस हफ्ते आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त के साथ हो सकती है। घर परिवार में किसी खास व्यक्ति के आने से खुशियां बनी रहेंगी। पति पत्नी के रिश्तों को मजबूती मिलेगी। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला: दान पुण्य के काम में ज्यादा मन लगेगा। किसी लंबी बमारी से छुटकारा मिल सकता है। नया काम शुरू करने के लिए सप्ताह शुभ रहेगा। यात्राओं में ज्यादा धन खर्च होने के आसार हैं।
वृश्चिक: इस सप्ताह शादी करने के इच्छुक जातकों को विवाह के अच्छे ऑफर आ सकते हैं। लेकिन पार्टनर का चुनाव करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रूका हुआ है तो उसे पूरा कर लें।
धनु: आपके लिए ये सप्ताह अच्छा रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नए प्रेम के रिश्ते बनेंगे। स्वास्थ्य भरपूर साथ देगा। मानसिक तनाव कम होंगे।
मकर: इस सप्ताह आपका अपने साथी के साथ बेवजह का झगड़ा हो सकता है। जिस कारण आपके रिश्ते में टकरार आ सकती है। नया वाहन खरीदने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में ज्यादा लगेगा।
कुंभ: कार्यक्षेत्र पर तनाव की स्थिति बनी रहेगी। परेशान होने की वजह से काम में ज्यादा गलती कर सकते हैं। जिस कारण आपको अपने बॉस से डांट सुननी पड़ सकती है। किसी भी काम को सावधानी के साथ पूरा करें। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है।
मीन: इस हफ्ते आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। नये रिश्ते की शुरुआत होगी। पुराने रिश्ते खत्म हो सकते हैं।