Love Horoscope Today 08 March 2020: मेष: आज आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने साथी के साथ बिता पायेंगे। आप एक दूसरे की जरूरतों को समझने का प्रयास करेंगे। लंबे समय से चले आ रहे मनमुटाव खत्म होंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको ससुराल पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृष: अगर आप सिंगल हैं तो मिंगल होने की सोच सकते हैं। प्यार का इजहार करने के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। परिवार वालों का लव लाइफ में साथ मिलेगा। पार्टनर को कोई खास गिफ्ट दे सकते हैं।

मिथुन: प्रेम के रिश्ते में अपने अहम भाव पर आपको नियंत्रण करने की जरूरत पड़ेगी। नहीं तो आपके प्रेम प्रसंग टूट भी सकते हैं। पति पत्नी के रिश्तों में आपसी सामंजस्य बिठाने में परेशानी महसूस होगी। प्रेम जीवन को आगे बढ़ाने के लिए बीच का रास्ता निकालना पड़ेगा।

कर्क: अगर आपका आपके साथी के साथ झगड़ा हो रहा है तो बातचीत करने से ही कुछ समाधान निकल सकता है। अपने लवमेट को खुश करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। काम, परिवार और प्रेमी के बीच सही तालमेल बिठाने की जरूरत है।

जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

सिंह: आज आप प्रेमी के साथ विवाह के बंधन में बंधने की सोचेंगे। इसके लिए पहले अपने लवमेट के साथ बातचीत कर लें। नये रिश्ते की शुरुआत के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

जानिए कैसी रहेगी आज आपकी आर्थिक स्थिति

कन्या: प्रमिका के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप देखेंगे कि आपके लव पार्टनर के नेचर में कुछ परिवर्तन आया है जो सकारात्मक होगा। जिस कारण आपके रिलेशन और भी ज्यादा मजबूत हो सकते हैं।

तुला: प्रेमी के साथ आपकी अनबन रहने वाली है। लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से परेशानी बढ़ सकती है। अपने रिश्ते में विश्वास को कम न होने दें। कार्यस्थल पर किसी के प्रति अलग सा लगाव महसूस करेंगे।

वृश्चिक: काम के चलते पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है। जिस कारण आपकी लव लाइफ प्रभावित होगी। नये रिश्ते की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम नहीं है। धोखा मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

धनु: आज किसी जरूरी कार्य में आपको अपने प्रेमी का साथ मिलेगा। जिसकी सहायता से आप तरक्की हासिल कर पायेंगे। जो जातक सिंगल हैं उनकी लव लाइफ में कोई आने वाला है।

मकर: प्रेम के मामले में आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। प्रेमी प्रेमिका के बीच रूठने मनाने का सिलसिला जारी रहेगा। जो लोग लंबे समय से रिलेशन में हैं वो शादी के बंधन में बंधने की सोच सकते हैं।

कुंभ: आपको अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा। नहीं तो पार्टनर आपसे अलग होने का निर्णय ले सकता है। आज आपको अपने रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन: प्यार में धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सावधानी से काम लें। इंटरनेट के जरिए रिलेशन बना रहे हैं तो सामने वाले व्यक्ति के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें।