Love Horoscope Today 06 March 2020: आज का दिन कई राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए शानदार रहने वाला है। वृष और मीन राशि वाले प्यार का इजहार कर सकते हैं। सितारे आपके पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं मेष राशि के जातकों को अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। मिथुन राशि वालों को लव लाइफ में परिवार वालों का साथ मिलेगा। जानिए अपना आज का लव राशिफल…

मेष: आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए मिला जुला रहने वाला है। पार्टनर से किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा। गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। किसी दूसरे के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।

वृष: प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। जो जातक पहले से ही लव रिलेशन में हैं वो अपने साथी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन पार्टनर की हेल्थ बिगड़ने के आसार भी दिखाई दे रहे हैं।

मिथुन: लव लाइफ को लेकर चली आ रही उलझनों का अंत होगा। परिवार वालों का साथ मिलने से आप राहत महसूस करेंगे। शादी के शुभ योग बनने वाले हैं। पार्टनर के साथ आज किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क: आपकी लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। नये लव रिलेशन बनेंगे। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंध विवाह तक पहुंच सकते हैं। अवैध संबंधों से सावधान रहें। दांपत्य जीवन में संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं।

सिंह: जिन रिलेशन में लंबे समय से विवाद चले आ रहे हैं आज उनका अंत हो सकता है। नये रिश्ते की तरफ बढ़ने की सोच सकते हैं। आपकी दोस्ती प्यार में बदल सकती है।

कन्या: प्रेम विवाह होने के शुभ योग बन रहे हैं। जिन जातकों का पार्टनर विदेश में बैठा है उनकी आज मुलाकात हो सकती है। लेकिन नये लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी। सोशल साइट के जरिए रिलेशन बनाने में सतर्कता बरतें।

तुला: शादी के लिए पार्टनर की तलाश कर रहे लोगों को आज उनका मनचाहा साथी मिल सकता है। जिन लोगों का अपने साथी के साथ ब्रेकअप हो चुका है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इनकी लाइफ में भी किसी के आने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

वृश्चिक: आज के सितारे आपकी लव लाइफ के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं। किसी न किसी बात पर पार्टनर के साथ झगड़ा होता रहेगा। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें और शांत दिमाग से अपने साथी की बात सुनें।

धनु: लंबे समय से आपके अपने पार्टनर के साथ चले आ रहे विवाद खत्म होते दिखाई दे रहे हैं। आज आप अपने पार्टनर को लेकर भावुक हो सकते हैं। आपको अपनी गलती का एहसास होगा। जिससे आपके रिश्ते को मजबूती मिलेगी।

मकर: प्रेम के मामले में आज का दिन कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। लव पार्टनर की तरफ से आपको धोखा मिल सकता है। जिस कारण आपका मन भटकने के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी अन्य की बात पर विश्वास करके अपने रिलेशन को खराब न करें।

कुंभ: इस राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। लव मैरिज के लिए परिवार वालों की सहमति मिल सकती है। प्यार में धोखा खा चुके लोगों की जिंदगी में प्यार की बहार आने के आसार हैं।

मीन: अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उससे आज अपने दिल की बात कह सकते हैं। सोशल साइट के जरिए अच्छा साथी मिलता हुआ नजर आ रहा है।