मेष: लव लाइफ के लिए आज का दिन खास रहने के आसार हैं। पार्टनर के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। लव लाइफ में आ रही परेशानी सब दूर होंगी। शादीशुदा जातकों को संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं।
वृष: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर को खुश करने के लिए आज आप कुछ खास कर सकते हैं। विवाहित जातकों की लव लाइफ में तनाव रहेंगे।
मिथुन: आज का जिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आपकी मुलाकात अपने पुराने प्रेमी से हो सकती है। इंटरनेट के जरिए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें।
कर्क: आज आपका अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गंभीर झगड़ा होने के आसार हैं। जिसके चलते प्रेमी प्रेमिका के बीच में दूरी आ सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।
सिंह: प्रेम विवाह होने के शुभ योग बन रहे हैं। लव लाइफ में माता पिता का पूरा साथ मिलेगा। शादी करने के इच्छुक जातकों को इंटरनेट के माध्यम से अपना साथी मिलने के आसार हैं।
कन्या: कन्या राशि के जातक नया लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जो जातक लंबे समय से लव रिलेशन में हैं वे शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
तुला: पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। पति पत्नी के रिश्तों में मजबूती आयेगी।
वृश्चिक: आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। लेकिन आप लव रिलेशन में हैं तो इसकी चर्चा अपने परिवार वालों से कर लें।
धनु: जिन जातकों को अभी तक अपना लव पार्टनर नहीं मिला है उन्हें अपने दोस्त के माध्यम से साथी मिलने के आसार हैं। लेकिन कोई भी नया रिश्ता बनाते समय सामने वाले के बारे में जरूर जान लें।
मकर: प्यार में धोखा खा चुके जातकों की लव लाइफ में कोई आ सकता है। प्यार का इजहार करने से पहले सामने वाले की मन की बात जरूर जान लें।
कुंभ: आज का दिन शादीशुदा जातकों के लिए खास रहने वाला है। लव लाइफ में आ रहे तनाव दूर होंगे। अपने बोलने पर कंट्रोल रखें आपकी कोई बात आपके पार्टनर को बुरी लग सकती है।
मीन: मीन वालों को अपना लव पार्टनर मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। शादी के शुभ योग बन रहे हैं।

