Love Horoscope Today 03 April 2020: मेष: आज आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों के अपने पार्टनर के साथ संबंध खराब होने का खतरा है। इसलिए बेहतर होगा कि दूरी बनाकर रखें। जो जातक लव रिलेशन में नहीं है उन्हें भी अपना पार्टनर मिल सकता है।
वृष: अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज का दिन अपने प्यार का इजहार करने के लिए अच्छा रहेगा। शादी के इच्छुक जातक अपनी लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से कर सकते हैं।
मिथुन: आज आप अपने साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।
कर्क: आज आपका अपने साथी के साथ किसी न किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा नहीं तो आपकी अपने पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है।
Horoscope Today, 03 April 2020: इस राशि के जातक को भाग्य का मिलेगा साथ, बाकी के राशियों का जानें हाल
सिंह: लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। पार्टनर को खुश करने के लिए आप कुछ खास कर सकते हैं। नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें।
कन्या: इंटरनेट के जरिए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। धोखा मिल सकता है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज अपने परिवार वालों से इस बारे में बात करें।
तुला: परिवार के किसी सदस्य के कारण आपका अपने लव पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। किसी की बातों में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें।
वृश्चिक: विवाहित जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने के आसार हैं। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक लव रिलेशन में हैं उनका अपने साथी के साथ झगड़ा हो सकता है।
धनु: आज आपका अपने पार्टनर के साथ बेवजह का झगड़ा हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आज आप अपने साथी से दूरी बनाकर रखें।
मकर: प्यार में धोखा खा चुके जातकों को आज किसी से प्यार हो सकता है। लेकिन बिना सामने वाले की मन की बात जानें अपने प्यार का इजहार करने से बचें।
कुंभ: नये लव रिलेशन में धोखा मिल सकता है। जो जातक लंबे समय से रिलेशन में हैं वे अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने का निर्णय ले सकते हैं।
मीन: अगर आप अपने परिवार वालों से अपनी लव लाइफ के बारे में बात करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है।