Love Horoscope Today 25 August 2019: मेष राशिफल : आज प्रेमिका से मिलना-जुलना हो सकता है। संभव है उनके साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जाएं। लव-पार्टनर के चल रहा आपसी विवाद खत्म होने वाला है।
वृषभ राशिफल : लव पार्टनर से साथ अनावश्यक बहस करने से बचें। क्योकि इससे आपका नुकसान हो सकता है। लंबे समय से चला आ रहा रिश्ता टूट सकता है। जीवन संगिनी को कमर दर्द की समस्या परेशान करेगी।
मिथुन राशिफल : आज लव पार्टनर के साथ रोमांटिक जगह की सैर करने जा सकते हैं। जीवनसाथी को शॉपिंग कराने ले जा सकते हैं। पुराने साथी का प्यार भरा संदेश प्राप्त हो सकता है। प्रेमिका से किया हुआ वादा पूरा करेंगे।
कर्क राशिफल : संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए गुस्से पर कंट्रोल करना सीखें। विवाहित लोगों के लिए यह समय चिंता से भरा रहने वाला है। लव पार्टनर से मुलाक़ात हो सकती है।
सिंह राशिफल : वैसे जातक को पहले से प्रेम संबंध में हैं, उन्हें साथी से मुलाक़ात होगी। खुशनुमा माहौल में आपसी बातचीत होगी। वौवाहिक जीवन में संबंध मधुर होंगे।
कन्या राशिफल : लव पार्टनर के साथ रोमांटिक रहने वाले हैं। रिश्ते की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का तनाव महसूस कर सकते हैं।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : जीवनसाथी के संग रिश्ते मधुर होने का योग है। रिलेशनशिप में किसी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में टेंशन बनी रहेगी।
वृश्चिक राशिफल : पार्टनर के संग प्रेम संबंधों में मग्न रहने वाले हैं। वैसे लोग जो पहले से प्रेम संबंध में नहीं हैं उन्हें नया अवसर मिल सकता है। पत्नी के साथ अनावश्यक विवाद खड़ा करने से बचें।
धनु राशिफल : जीवनसाथी के प्रति प्यार बढ़ेगा। किसी स्थान पर इनके साथ घूमने जा सकते हैं। मन में यह होगा कि पूरे संबंधों को तोड़कर नए संबंधों की ओर जाएं। लेकिन ऐसा करने से बचें।
मकर राशिफल : जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यहार करें। लव लाइफ में एक दूसरे को भला-बुरा कहने से बचें। ऐसा करने से लव लाइफ में दरार पैदा हो सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ राशिफल : प्रेमिका आपके लिए कोई बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है। लव पार्टनर पर शक करने से रिलेशन खराब हो सकता है। जीवनसाथी पर भरोसा रखें।
मीन राशिफल : पारिवारिक जीवन में आ रही समस्या से निजात मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पार्टनर को विश्वास दिलाएं कि आप उनके कितना प्यार करते हैं।