Surya Dev Lucky Zodiac: हिंदू धर्म में रविवार भगवान सूर्यदेव का दिन माना जाता है। इस दिन विधिपूर्वक सूर्य देवता की पूजा करना और अर्घ्य देना उत्तम माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और जीवन खुशियों से भर जाता है। इसके अलावा ऐसी मान्यता भी है कि नियमित रूप से सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव जल देने से जातकों पर हमेशा सूर्य देव की कृपा बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि सूर्य के मजबूत होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों में से 3 राशियां ऐसी हैं जिनपर सदैव सूर्य देव की कृपा बरसती है। सूर्य देव की कृपा से इन राशियों को मनचाहा करियर प्राप्त होता है। तो चलिए जानते हैं इसमें कहीं आपकी राशि तो नहीं शामिल।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि सूर्यदेव की प्रिय राशियों में से एक है। मेष राशि वाले जातकों पर सदैव सूर्य देव की कृपा बनी रहती है। इन्हें मनचाहा करियर प्राप्त होता है। इस राशि के जातकों को मेहनत पूरा फल मिलता है। ये राशि वाले बेहद साहसी और उर्जावान होते हैं। जीवन की हर चुनौतियों को ये आसानी से पार कर लेते हैं। इनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
सिंह राशि (Singh Zodiac)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव की अगली प्रिय राशि सिंह है। सिंह राशि सूर्य देव की अपनी ही राशि है, ऐसे में इस राशि वाले जातकों पर सूर्य देव जमकर अपनी कृपा बरसाते हैं। सिंह राशि वाले जातकों में नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इन्हें कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। सिंह राशि वाले किरयर में खूब सफलता प्राप्त करते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि भी सूर्य देव को अति प्रिय है। धनु राशि वाले जातकों पर पर सूर्य देवता खूब मेहरबान रहते हैं। सूर्य देव की कृपा से इन्हें बिजनेस में सफलता मिलती है। आर्थिक लाभ भी होता है। अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। ये लोग आत्मविश्वास के साथ जीवन जीते हैं। इस राशि वाले जातकों में व्यावहारिक बुद्धि अधिक होती है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जनवरी में ग्रहों के राजकुमार ग्रहों के राजा के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग बना रहे हैं। ऐसे में ग्रहों की इस स्थिति से कुछ राशि वाले जातकों को जमकर लाभ मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।