Kuber Ji: हिंदू धर्म में कुबेर को धन का देवता माना जाता है। इसके साथ ही उन्हें यक्षों का राजा कहते हैं। कहा जाता है कि जो व्यक्ति मां लक्ष्मी के साथ कुबेर भगवान की पूजा करते हैं, तो उन्हें कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। मान्यता है कि कुबेर ही मात्र एक ऐसे देवता है, जो धन को स्थाई रखते हैं। कुबेर भगवान की पूजा करने से व्यक्ति को धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही दुख-दर्द, परेशानियों से निजात मिलती है। वहीं, वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी राशियां है जिनके ऊपर हमेशा ही भगवान कुबेर की कृपा बनी रहती हैं। इन राशियों को कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। अगर इन राशियों के आगे कोई चुनौती आ भी जाती है, तो वह हाल में उसे पार कर लेते हैं। जानिए किन तीन राशियों के ऊपर हमेशा मेहरबान रहते हैं भगवान कुबेर।
इन तीन राशियों के ऊपर मेहरबान रहते हैं भगवान कुबेर
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के ऊपर कुबेर जी की विशेष कृपा होती है, क्योंकि ये लोग काभी मेहनती होते हैं। इसलिए इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलता है। ये हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। जिस भी काम में अपना पैसा लगाते हैं उसमें सफलता मिलने के साथ कई गुना अधिक फल की भी प्राप्ति होती है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। ऐसे में इस राशि के जातक एकाग्र होने के साथ-साथ साहसी होते हैं। ऐसे में भगवान कुबेर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ धन-धान्य की कमी कभी नहीं होती है। पद-प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होती है।
तुला राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि, सौभाग्य का कारक माना जाता है। ऐसे में कुबेर भगवान की कृपा हमेशा इस राशि के जातकों के ऊपर भी बनी रहती है। कुबेर भगवान की कृपा होने के कारण इन्हें हर काम में कामयाबी मिलती है। परिवार का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहती है।