वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्र, 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन राशियों से जुड़े लोगों का नेचर और व्यक्तित्व एक- दूसरे से अलग होता है। साथ ही इनकी पसंद और ना पसंद भी अलग होती है। साथ ही इन राशियों के इष्ट देव भी अलग- अलग होते हैं और इन राशियों पर उनकी कृपा रहती है। आज हम यहां आपको ऐसीं 2 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े लोगों पर बजरंगबली और मंगल ग्रह की आसीम कृपा रहती है और इनकी कृपा से सारे काम बनते चले जाते हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

मेष राशि: इस राशि के इष्टदेव हनुमान जी माने जाते हैं। साथ ही इन लोगों पर मंगल ग्रह की भी विशेष कृपा रहती है। ये लोग साहसी और निडर होते हैं। साथ ही ये लोग जोखिम उठाने से नहीं घबराते हैं। यह लोग अपनी इस खूबी से ही व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं। साथ ही मेष राशि वाले लोग जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं। ये लोग तब तक अपनी गलती नहीं मानते, जब तक उन्हें किसी तरह का भारी नुकसान नहीं उठाना पड़ जाए।

इस राशि के लोगों में अपने सहयोगियों से काम लेने की अद्भुत क्षमता होती है। इस राशि के लोगों को जल्दी क्रोध आ जाता है और ऐसे लोग अपमान सहन नहीं कर सकते हैं। साथ ही मेष राशि को लोग चर्चा के दौरान जोशीले हो जाते हैं। ये लोग अगर मंगल ग्रह और बजरंगबली की पूजा करें तो इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहेगी।

वृश्चिक राशि: इस राशि के इष्टदेव भी बजरंगबली माने जाते हैं। साथ ही वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इसलिए इन लोगों पर हनुमान जी और मंगल देव की विशेष कृपा रहती है। ये लोग भी निडर होते हैं। साथ ही ये विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी घबराते नहीं हैं। ये कठोर ह्रदय के होते हैं। ये लोग प्यार में जुनूनियत से भरे होते हैं और आक्रामकता से घृणा करते हैं। दूसरे लोग इनके बारे में क्या सोचते हैं इन्हें इसकी परवाह नहीं होती है। वृश्चिक राशि वाले जातकों को जीवन में प्रतिक्रिया की बजाय क्रिया पर विश्वास रखना चाहिए। 

वृश्चिक राशि के लोग अपनी भावनाओं को छुपाकर रखते हैं, इसलिए इन्हें समझना थोड़ा कठिन होता है। कई बार परिस्थितियाँ इनके अनुकूल होती हैं लेकिन फिर भी इन्हें इसकी संतुष्टि नहीं होती है। ये लोग अपनी जिंदगी अपने अंदाज से जीना चाहते हैं और उससे कम पे आपको कुछ भी स्वीकार नहीं करते। ये लोग अगर बजरंगबली और मंगल देवता की पूजा- अर्चना करें तो इनको जीवन में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा और इनके सारे काम बनते चले जाएंगे।