Ganpati Bappa Favourite Zodiac Signs: हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूज्य कहा जाता है जिसकी पूजा के बगैर कोई भी मांगलिक और शुभ काम पूर्ण नहीं होता है। गणपति बप्पा की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियां किसी न किसी देवी-देवता से संबंधित होती हैं। ऐसे ही कुछ ऐसी राशियां है जिनके ऊपर गणपति बप्पा की विशेष कृपा होती है। इन राशियों के ऊपर गणपति के साथ-साथ उनकी पत्नियां रिद्धि-सिद्धि की भी कृपा बनी रहती हैं। इन राशियों को कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती हैं और हर क्षेत्र में अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल कर लेते हैं। आइए जानते हैं गणपति बप्पा की प्रिय राशियों के बारे में…
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर गणपति बप्पा की विशेष कृपा होती है। इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत का फल अवश्य मिलता है। इसके साथ ही कभी भी धन की कमी नहीं होती है। हमेशा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। करियर से लेकर कारोबार में काफी लाभ मिलता है। इस राशि के जातक गणपति बप्पा की विशेष कृपा पाने के लिए गणेश उत्सव के दौरान मोदक का भोग लगाएं।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के स्वामी बुध है। इस ग्रह के अधिपति गणेश जी को माना जाता है, क्योंकि वह भी बुद्धि और विवेक के देवता होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी गणेश जी की विशेष कृपा होती है। इस राशि के जातकों को खूब तरक्की के साथ धन लाभ हो सकता है। गणेश जी हर एक संकट को दूर करने में मदद करते हैं और उनकी रक्षा करते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होती है। इस राशि के जातक गणेश जी की विशेष कृपा पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दौरान उन्हें दूर्वा अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि के स्वामी भी बुध है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी गणपति की विशेष कृपा होती है। इस राशि के जातकों को बप्पा कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करने देते हैं। इसके साथ ही जीवन में चली आ रही हर एक परेशानी समाप्त हो सकती है। हर कार्य में सफलता हासिल होती है। इसके साथ ही आपकी कई इच्छाएं पूरी होने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलता है। गणेश चतुर्थी के दौरान इस राशि के जातक दूर्वा या फिर हरी चीज जैसे मीठा पान, सुपारी, फल आदि चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि के जातकों के ऊपर भी गणपति बप्पा मेहरबान रहते हैं। इस राशि के स्वामी मंगल है। भूमि पुत्र मंगल में उत्साह का सृजन एकदंत द्वारा ही आया था। इस कारण इस राशि के जातकों के ऊपर भी गणपति बप्पा की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के जातक थोड़े आक्रामक स्वभाव के होते हैं। ऐसे में गणपति ही आपके क्रोध को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इस राशि के जातकों के बिगड़े काम गणपति बनाते हैं। विघ्नहर्ता आपके हर एक कष्ट को हर लेते हैं। गणेश जी की विशेष कृपा पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दौरान आप मोतीचूर के लड्डू अर्पित करें।
अगस्त माह के तीसरे सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।