Lizard Falling On Body Meaning: हमारे घरों में अक्सर दीवारों और छतों पर छिपकलियां घूमती नजर आती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि ये हमारे शरीर पर गिर जाती हैं। ऐसे में हम डर तो जाते हैं, लेकिन सनातन धर्म में छिपकली का शरीर पर गिरना सिर्फ इत्तेफाक नहीं माना जाता। इसे शकुन और अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि शरीर के अलग-अलग अंगों पर छिपकली गिरना हमारे भविष्य से जुड़ा संदेश देता है। शास्त्रों के अनुसार, शरीर के किसी अंगों पर इसका गिरना धन लाभ का संकेत देता है तो किसी पर अशुभ घटनाओं का इशारा करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शरीर के किन अंगों पर छिपकली गिरना शुभ माना जाता है और किस अंगों पर इसका गिरना परेशानी का संकेत हो सकता है।

भुजा पर छिपकली गिरने का मतलब

अगर आपके दाएं भुजा पर छिपकली गिर जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक शुभ संकेत माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इसका मतलब होता है कि आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और जीवन में राजसुख मिलेगा। वहीं, अगर छिपकली बाईं भुजा पर गिर जाए तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। इसका संकेत होता है कि आने वाले समय में आर्थिक परेशानियां सामने आ सकती हैं और कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिर पर छिपकली गिरना

अगर किसी व्यक्ति के सिर पर छिपकली गिर जाए तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आने वाले दिनों में आपके भाग्य का सितारा चमकने वाला है। सिर पर छिपकली गिरना इस बात का संदेश है कि आपको धन-संपत्ति, समाज में सम्मान और सुख-समृद्धि मिलने वाली है।

कमर पर छिपकली गिरना

कमर पर छिपकली गिरना शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है। अगर सोते समय किसी व्यक्ति की कमर पर बाईं ओर छिपकली गिर जाए, इसका मतलब होता है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के कमर के बीच के हिस्से पर छिपकली गिरे तो यह घर-परिवार में विवाद का इशारा करता है। लेकिन अगर दाईं ओर छिपकली गिर जाए तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं और धन लाभ भी संभव है।

पैरों पर गिरना

अगर किसी व्यक्ति के दाएं पैर पर छिपकली गिर जाए तो समझ लीजिए कि जल्द ही उसे किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है या फिर किसी शुभ कार्य के लिए। वहीं, अगर छिपकली बाएं पैर पर गिर जाए तो यह अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। यह भविष्य में स्वास्थ्य समस्याओं या घर में मतभेद का संकेत हो सकता है। अगर छिपकली पैरों की उंगली पर गिरे तो यह भी किसी यात्रा पर जाने का संकेत हो सकता है।

हाथ पर छिपकली गिरना

अगर किसी व्यक्ति के दाएं हाथ पर छिपकली गिरे तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको धन लाभ होने वाला है। आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुख-समृद्धि बढ़ेगी। लेकिन अगर बाएं हाथ पर छिपकली गिरे तो यह शुभ नहीं माना जाता है। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपको पैसों की तंगी झेलनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।